शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 324 और निफ्टी 84 अंक ऊपर खुला; ETERNAL, Bharti Airtel और M&M में बढ़त
भारतीय शेयर बाजार 17 मार्च को बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही गिरावट में आ गया. निफ्टी 84 अंक और सेंसेक्स 324 अंक चढ़कर खुले. ऑटो-टेलीकॉम शेयरों में तेजी रही, जबकि आईटी और बैंकिंग सेक्टर में दबाव देखने को मिला.
शेयर बाजार
Image Credit: canva
Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार यानी 17 मार्च को शुरुआती बढ़त के साथ खुले, लेकिन कुछ ही देर में गिरावट में आ गए. निफ्टी 84 अंक की बढ़त के साथ 23,493.20 पर खुला. वहीं BSE Sensex भी बढ़त के साथ खुला. यह 324 अंक की तेजी के साथ 75,826.68 पर खुला.
शेयरों का हाल
- शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखने को मिला. ऑटो और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी और बैंकिंग सेक्टर दबाव में रहे.
- बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो ETERNAL 1.82%, Bharti Airtel 1.37%, M&M 1.26%, Maruti 0.93% और Asian Paints 0.78% की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. इसके अलावा BEL 0.66%, Indigo 0.43%, Sun Pharma 0.42% और Reliance 0.26% में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई.
- वहीं गिरावट वाले शेयरों में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा. Infosys 2.05%, TCS 1.40%, HCL Tech 1.35% और Tech Mahindra 1.05% गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए.
- बैंकिंग सेक्टर में भी कमजोरी रही, जहां HDFC Bank 0.39%, Kotak Bank 0.23%, Axis Bank 0.21% और SBI 0.75% तक टूटे.
- इसके अलावा ITC 0.42%, Trent 0.55%, Bajaj Finance 0.69%, Titan 0.82% और Adani Ports 0.83% की गिरावट भी देखने को मिली.

एशियन मार्केट का हाल
- एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार यानी 17 मार्च को सकारात्मक रुख देखने को मिला, जहां प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए.
- जापान का निक्केई इंडेक्स 262.58 अंक यानी 0.49% की बढ़त के साथ 54,013.73 पर पहुंच गया.
- वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी मजबूती दिखाते हुए 209.97 अंक यानी 0.81% चढ़कर 26,044 पर पहुंच गया.
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़त में रहा जो 135.97 अंक यानी 2.45% उछलकर 5,685.82 के स्तर पर पहुंच गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सितारे की तरह चमका ये टेलीकॉम स्टॉक, 4G नेटवर्क के बड़े ऑर्डर से मिला बूस्ट, एक दिन में 3% से ज्यादा चढ़ा
50% तक गिर चुके इन दो स्टॉक्स पर मुकुल अग्रवाल का बड़ा दांव, 2.9% तक बढ़ाई हिस्सेदारी; क्या आने वाला है बड़ा टर्नअराउंड?
52 वीक हाई से 45% नीचे ट्रेड कर रहा ये डिफेंस स्टॉक, पर मजबूत ऑर्डर बुक और विस्तार प्लान से फोकस में शेयर, रखें नजर
