Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी, फेड के फैसले पर नजर, जानें क्या है आज के रेट
वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की कीमतों में हलचल की वजह से 16 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला; शुरुआती दौर में इसमें गिरावट दर्ज की गई, हालांकि बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली.
Gold and Silver rate today: सोने-चांदी के रेट में पिछले दो से तीन दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है. एक समय सोना जहां रिकॉर्ड हाई बनाकर छलांगे मार रहा था, वहीं अब इसमें गिरावट का रुख है. मंगलवार (16 सितंबर 2025) की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई, जिसकी मुख्य वजह मुनाफावसूली रही.
MCX पर आज सोना 37 रुपये की हल्की गिरावट के साथ 110,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. हालांकि बाद में सुबह 9:26 के करीब इसमें स्ट्रांग मोमेंटम दिखा और ये 54 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 110,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की बात करें एमसीएक्स पर मंगलवार को चांदी भी 60 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 129,369 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.
रिटेल और इंटरनेशनल लेवल पर क्या है हाल?
रिटेल पर नजर डालें तो तनिष्क की वेबसाइट पर 16 सितंबर को 24 कैरेट गोल्ड 111490 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है, जबकि कल इसके रेट 111600 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. यानी आज सोने की कीमतें थोड़ी कम हुई है. वहीं 22 कैरेट सोने के भाव आज तनिष्क की वेबसाइट पर 102200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 15 सितंबर को इसके भाव 102300 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. इंटरेशनल लेवल पर आज स्पॉट गोल्ड 0.03 फीसदी बढ़त के साथ 3681.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया.

Source: Tanishq
फेड के फैसले पर नजर
निवेशकों की नजरें अब बुधवार को होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले पर टिकी हैं. हालांकि, डॉलर की अन्य मुद्राओं के मुकाबले कमजोरी और फेड द्वारा 25 बेसिस पॉइंट्स की ब्याज दर कटौती की उम्मीद ने सोने की गिरावट को सीमित रखा. डॉलर इंडेक्स में करीब 0.10 फीसदी की कमी आई, जिससे विदेशी मुद्राओं में सोना थोड़ा सस्ता हुआ.
Latest Stories
सरकार ने प्रमुख पेट्रोकेमिकल्स से कस्टम ड्यूटी हटाई, युद्ध से महंगाई का डर, इन सेक्टर्स को मिलेगी राहत
Silver Price Today: 2 अप्रैल को 12 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी, जानें दिल्ली-पटना समेत आपके शहर में क्या है भाव
Gold Price Today: 2279 रुपये सस्ता हुआ सोना, 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
