Gold-Silver Rate today: सोने ने MCX और इंटरनेशनल लेवल पर बनाया नया रिकॉर्ड हाई, चांदी भी 314,000 पर पहुंची

ग्लोबल ट्रेड वॉर के डर और कमजोर डॉलर के चलते सोना MCX और इंटरनेशनल मार्केट में नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि चांदी 3,14,000 रुपये प्रति किलो के पार निकल गई. एक्सपर्ट्स के मुताबिक भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहने तक सोना-चांदी दोनों में तेजी का रुझान जारी रह सकता है. तो आज घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर क्‍या है सोने-चांदी के रेट चेक करें डिटेल.

Gold and Silver record high Image Credit: money9 live AI image

Gold and Silver Price today: ग्‍लोबल ट्रेड वॉर के बढ़ते खतरे और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर के बीच सोने की चमक और तेज हो गई है. मंगलवार 20 जनवरी की सुबह MCX पर सोने के भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए, जबकि चांदी भी तेजी के रथ पर सवार नजर आई.

MCX पर सोना रिकॉर्ड हाई पर

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना सुबह करीब 9.10 बजे 0.50 फीसदी की तेजी के साथ ₹1,46,326 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी सुबह 9.22 बजे 1.20 फीसदी चढ़कर ₹3,14,000 प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे पहले MCX पर चांदी सोमवार को ₹3,00,000 प्रति किलो का रिकॉर्ड बना चुकी थी. ये तेजी मंगलवार को भी जारी रही. नतीजतन मंगलवार को चांदी जहां एक झटके में 3,725 रुपये महंगी हो गई. तो वहीं सोना करीब 600 रुपये बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया.

इंटरनेशनल मार्केट में भी बना रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया. अमेरिका में फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स करीब 2 फीसदी उछलकर 4,681 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. वहीं स्‍पॉट सिल्‍वर 3.62 फीसदी की तेजी के साथ 93.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया.

रिटेल में कहां पहुंची कीमत?

बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 760 रुपये चढ़कर 147,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था. वहीं चांदी 4030 रुपये महंगी होकर 314,850 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

ट्रेड वॉर का डर बना कारण

सोने की कीमतों में इस तेजी के पीछे भू-राजनीतिक तनाव और ट्रेड वॉर की आशंका बड़ी वजह मानी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूरोप के आठ देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. जवाबी कार्रवाई के संकेतों ने निवेशकों को सेफ-हेवन यानी सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: फोकस में ये 2 स्‍टॉक्‍स, प्रमोटरों ने 2% से ज्‍यादा गिरवी रखें शेयर, जानें निवेश का मौका या जोखिम

एक्‍सपर्ट्स की राय

जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते ट्रेड तनाव से सोने की सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ रही है. भले ही सोने के दाम बहुत तेजी से बढ़े हों, लेकिन मौजूदा माहौल इसके पक्ष में बना हुआ है. जब तक भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बनी रहेंगी, सोना ऊंचे स्तरों पर टिके रहने की उम्मीद है.

Latest Stories

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी में गिरावट जारी, लगातार तीसरे दिन लुढ़के भाव, कच्चे तेल की तेजी से बुलियन मार्केट में हलचल

LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या हैं कीमतें; जानें अपने शहर के ताजा रेट

नहीं थम रही तेल की कीमतों में लगी आग, $100 के पार बरकरार कच्चा तेल, जानें क्या है बाजार का हाल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ेगी सप्लाई, USA ने रूस से तेल खरीदने की दी मंजूरी, सभी देश 11 अप्रैल तक खरीद सकेंगे कच्चा तेल

हर मौत का बदला लेगा ईरान, होमुर्ज स्ट्रेट रहेगा बंद; ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने दिया अमेरिका-इजरायल को सख्त संदेश

Money9 Financial Freedom Summit: दिग्गजों के मंथन से निकला समृद्धि का फॉर्मूला, अनिश्चितता के दौर में निवेश का यही मंत्र आएगा काम