शेयर बाजार में तबाही जारी, सेंसेक्स 590 और निफ्टी 177 अंक टूटकर खुले; L&T, टाटा स्टील, HDFC बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट
13 मार्च को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. बीएसई सेंसेक्स करीब 590 अंक और निफ्टी करीब 177 अंक टूटकर खुले. शुरुआती कारोबार में पावरग्रिड, एनटीपीसी और रिलायंस में हल्की तेजी रही, जबकि एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, आईटी शेयरों समेत कई बड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला.
बाजार में गिरावट
Image Credit: Canva
Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 13 मार्च को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स करीब 590 अंक गिरकर 75,444.22 के स्तर पर खुला. पिछले सत्र में सेंसेक्स 76,034.42 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 भी कमजोरी के साथ खुला. निफ्टी करीब 177 अंक टूटकर 23,462.50 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 23,639.15 पर बंद हुआ था. आइये जानते हैं कि किन शेयरों में तेजी और किन के बिकवाली देखने को मिल रही है.
शेयरों का हाल
- शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान कई दिग्गज शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
- सेंसेक्स के कुछ शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई. पावरग्रिड करीब 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 306.85 रुपये पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा एनटीपीसी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 391.55 रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,394.20 रुपये पर पहुंच गया. वहीं सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और आईटीसी में भी मामूली बढ़त देखने को मिली.
- हालांकि ज्यादातर शेयर दबाव में नजर आए. हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.30 प्रतिशत और भारती एयरटेल 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.
- इसके अलावा एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, मारुति, टाइटन, एसबीआई और बीईएल जैसे शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई. आईटी सेक्टर के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली, जहां टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इन्फोसिस लाल निशान में कारोबार करते दिखे.
- वहीं एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी समेत कई अन्य बड़े शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

एशियाई बाजारों का हाल
- एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का माहौल देखने को मिला.
- जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 666.56 अंक यानी 1.22 प्रतिशत गिरकर 53,786.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
- वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 131.50 अंक यानी 0.51 प्रतिशत टूटकर 25,585.27 पर पहुंच गया.
- इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक भी दबाव में रहा और 88.14 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,495.11 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹11 से ₹1200 के पार पहुंचा यह शेयर, 5 साल में 10,800% से ज्यादा का दिया रिटर्न, एक लाख के बने 1.09 करोड़
9229% रिटर्न देने वाली इस कंपनी पर रखें नजर, NHAI से मिला बड़ा टेंडर; ₹30 से भी कम है शेयर का भाव
Stock to watch: 13 मार्च को फोकस में रहेंगे JK Lakshmi Cement, Gravita India, Balaji Amines समेत ये शेयर
