LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या हैं कीमतें; जानें अपने शहर के ताजा रेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत की ऊर्जा सप्लाई पर भी दिखने लगा है. कई शहरों में एलपीजी की कमी और कालाबाजारी की खबरें सामने आई हैं. 13 मार्च को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग स्तर पर बनी हुई हैं. आइये शहरवार रेट जानते हैं.

एलपीजी पेट्रोल डीजल कीमत Image Credit: chatGPT & canva

LPG and Petrol price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अब भारत में एलपीजी की सप्लाई पर भी असर दिखाई देने लगा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी और एलएनजी की आधे से ज्यादा मांग आयात के जरिए पूरी करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. ऐसे में देश के कुछ शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं. कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं. वहीं सरकार का कहना है कि गैस की अभी कोई कमी नहीं है. आइये 13 मार्च को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ताजा कीमतों पर नजर डालते हैं.

प्रमुख शहरों में एलपीजी के दाम (13 मार्च)

शहरएलपीजी कीमत (रुपये प्रति सिलेंडर)
नई दिल्ली913.00 रुपये
मुंबई912.50 रुपये
कोलकाता939.00 रुपये
चेन्नई928.50 रुपये

अन्य बड़े शहरों में रेट (13 मार्च)

शहरएलपीजी कीमत (रुपये/सिलेंडर)बदलाव
बेंगलुरु915.50 रुपये0.00
भुवनेश्वर939.00 रुपये0.00
चंडीगढ़862.50 रुपये0.00
चेन्नई928.50 रुपये0.00
गुरुग्राम921.50 रुपये0.00
हैदराबाद965.00 रुपये0.00
जयपुर916.50 रुपये0.00
कोलकाता939.00 रुपये0.00
लखनऊ950.50 रुपये0.00
मुंबई912.50 रुपये0.00
नई दिल्ली913.00 रुपये0.00
नोएडा910.50 रुपये0.00
पटना1002.50 रुपये0.00
तिरुवनंतपुरम922.00 रुपये0.00

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (13 मार्च)

शहरपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)डीजल कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली94.77 रुपये87.67 रुपये
मुंबई103.50 रुपये90.03 रुपये
कोलकाता105.41 रुपये92.02 रुपये
चेन्नई100.90 रुपये92.48 रुपये
हैदराबाद107.50 रुपये95.70 रुपये
बेंगलुरु102.96 रुपये90.99 रुपये
पुणे104.04 रुपये90.57 रुपये
लखनऊ95.48 रुपये88.64 रुपये
जयपुर104.72 रुपये90.21 रुपये
अहमदाबाद94.49 रुपये90.21 रुपये
पटना105.47 रुपये91.49 रुपये

क्या बोली सरकार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार कहीं भी गैस खत्म होने जैसी स्थिति नहीं है. हाल के दिनों में संभावित आपूर्ति बाधित होने की आशंका से उपभोक्ताओं ने ज्यादा बुकिंग कराई, जिससे मांग बढ़ी, लेकिन इसे घबराहट में की गई बुकिंग बताया गया है.

क्यों बढ़ा संकट

हॉर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है क्योंकि यह कच्चे तेल का अहम शिपिंग रूट है. हालांकि भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, अब करीब 70 फीसदी कच्चा तेल वैकल्पिक रास्तों से आ रहा है, जो पहले करीब 55 फीसदी था.

इसे भी पढ़ें: LPG गैस सिलेंडर पर कितना लगता है GST? जानिए घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर पर कितना टैक्स