JP Morgan और BofA का दावा, ₹1.85 लाख तक जाएगा सोना!
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और केंद्रीय बैंकों की नीतिगत चालों के बीच सोना एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में उभरकर सामने आया है. इसी परिदृश्य में JP Morgan, Bank of America और Motilal Oswal Financial Services Limited ने 2026 के लिए सोने पर बेहद बुलिश अनुमान जारी किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजबूत निवेश मांग, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और संभावित ब्याज दर कटौती के माहौल में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर छू सकती हैं. कुछ अनुमानों के अनुसार घरेलू बाजार में सोना 1.85 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.
ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता की आशंकाएं निवेशकों को गोल्ड जैसे सुरक्षित एसेट की ओर मोड़ रही हैं. इसके अलावा ETF निवेश और फिजिकल डिमांड भी कीमतों को सहारा दे सकती है. 1 April 2026 से लागू होने वाले नए वैल्यूएशन नियम भी गोल्ड निवेश के आकलन के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं. कुल मिलाकर, 2026 में सोने की चमक और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
More Videos
SBI में है खाता? 1 अक्टूबर से इन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बदलने वाला है ATM से कैश निकालने का नियम
घर में रखा सोना बेचने की क्यों आई नौबत? क्या Gold Crash आने वाला है!
क्या अमीर बनने के लिए कर्ज जरूरी है? Robert Kiyosaki के 1.2 अरब डॉलर डेट से समझें पूरा खेल
