₹6867 सस्ती हुई चांदी, सोना ₹2500 लुढ़का, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर के ताजा रेट

19 जून को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है. घरेलू सर्राफा बाजार, एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. सोना और चांदी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले अपने शहर के ताजा सोना-चांदी भाव जानना जरूरी हो गया है.

Silver Price Today Image Credit: @AI/Money9live

Gold Silver Price Today 19 June, 2026 : 19 जून को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. घरेलू सर्राफा बाजार से लेकर एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. MCX पर सोना 1.67 फीसदी या 2492 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,817 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 2.75 फीसदी या 6867 रुपये टूटकर 2,31,050 रुपये पर पहुंच गई है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए आज रिटेल बाजार, एमसीएक्स और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या हैं ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट क्या चल रहे हैं.

रिटेल बाजार में क्या है सोने-चांदी के रेट?

रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोना 2,510 रुपये की कमी के साथ 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो करीब 1.68 फीसदी की गिरावट दर्शाता है. वहीं चांदी 6,370 रुपये सस्ती होकर 2,32,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जिसमें लगभग 2.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कुल मिलाकर, आज सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम नरम रहे हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिल सकती है.

Source – Bullions

MCX पर गोल्ड-सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट का हाल क्या है?

MCX पर आज सोने और चांदी के वायदा भाव में कमजोरी देखने को मिली. 5 अगस्त को एक्सपायर होने वाले गोल्ड के कॉन्ट्रैक्ट 1.67 फीसदी या 2492 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,817 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं 3 जुलाई को एक्सपायर होने वाली चांदी 2.75 फीसदी या 6867 रुपये टूटकर 2,31,050 रुपये पर पहुंच गई है. दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसके चलते कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में निवेशक और खरीदार बाजार की आगे की चाल पर नजर बनाए हुए हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. सोना लगभग 2 फीसदी और चांदी 3 फीसदी से अधिक टूटकर कारोबार कर रहे हैं.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई₹15,217₹13,949₹11,659
मुंबई₹14,950₹13,704₹11,212
दिल्ली₹14,965₹13,719₹11,227
कोलकाता₹14,950₹13,704₹11,212
बेंगलुरु₹14,950₹13,704₹11,212
हैदराबाद₹14,950₹13,704₹11,212
केरल₹14,950₹13,704₹11,212
पुणे₹14,950₹13,704₹11,212
वडोदरा₹14,955₹13,709₹11,217
अहमदाबाद₹14,955₹13,709₹11,217
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलोग्राम चांदी (₹)
चेन्नई₹2,699₹26,990₹2,69,900
मुंबई₹2,599₹25,990₹2,59,900
दिल्ली₹2,599₹25,990₹2,59,900
कोलकाता₹2,599₹25,990₹2,59,900
बेंगलुरु₹2,599₹25,990₹2,59,900
हैदराबाद₹2,699₹26,990₹2,69,900
केरल₹2,699₹26,990₹2,69,900
पुणे₹2,599₹25,990₹2,59,900
वडोदरा₹2,599₹25,990₹2,59,900
अहमदाबाद₹2,599₹25,990₹2,59,900
Source – Good Returns

सोने-चांदी के रेट 9:20AM तक लिया गया है. इसके बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बदलाव हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 5 दिनों में ₹4870 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹1500 की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट