सोना-चांदी खरीदने का मौका! सिल्वर ₹5000 और गोल्ड ₹1300 सस्ता, जानें अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली है. रिटेल बाजार में दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं, जबकि एमसीएक्स पर भी सोना और चांदी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान और बिकवाली के दबाव का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है. जानिए आपके शहर में आज सोने-चांदी के ताजा भाव क्या हैं.

Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. घरेलू बाजार से लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है. MCX पर चांदी 5000 रुपये से अधिक और सोने में लगभग 1500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. रिटेल बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हुए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान और बिकवाली के दबाव के बीच निवेशकों की नजर अब आगे की कीमतों की चाल पर टिकी है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज सोने-चांदी के ताजा भाव क्या हैं.

Silver Price Today : रिटेल में क्या है सोने-चांदी के भाव?

रिटेल बाजार में आज (18 June, 2026) सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 10 ग्राम सोने का भाव 1,52,880 रुपये पर पहुंच गया है, जिसमें 1,300 रुपये (0.84%) की कमी दर्ज की गई है. वहीं चांदी का भाव 2,48,050 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो 5,120 रुपये (2.02%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है. कीमतों में आई इस नरमी से ग्राहकों को खरीदारी में कुछ राहत मिल सकती है, जबकि निवेशक बाजार की आगे की चाल पर नजर बनाए हुए हैं.

Source – Bullions

MCX पर क्या है रेट?

एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव में कमजोरी देखने को मिली. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,52,581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 0.84% या 1327 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,47,021 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही और इसमें 1.90% या 5009 रुपये (9:40 बजे तक) की गिरावट देखी गई. बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण दोनों कीमती धातुओं के भाव लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Source – MCX

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने-चांदी का हाल?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी दबाव में कारोबार कर रहे हैं. चांदी 2 फीसदी से अधिक टूटी, तो सोने में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)18 कैरेट (₹/ग्राम)
चेन्नई₹15,305₹14,029₹11,749
मुंबई₹15,110₹13,850₹11,332
दिल्ली₹15,124₹13,864₹11,346
कोलकाता₹15,110₹13,850₹11,332
बेंगलुरु₹15,110₹13,850₹11,332
हैदराबाद₹15,110₹13,850₹11,332
केरल₹15,110₹13,850₹11,332
पुणे₹15,110₹13,850₹11,332
वडोदरा₹15,114₹13,854₹11,336
अहमदाबाद₹15,114₹13,854₹11,336
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
मुंबई₹2,649₹26,490₹2,64,900
दिल्ली₹2,649₹26,490₹2,64,900
कोलकाता₹2,649₹26,490₹2,64,900
बेंगलुरु₹2,649₹26,490₹2,64,900
हैदराबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
केरल₹2,749₹27,490₹2,74,900
पुणे₹2,649₹26,490₹2,64,900
वडोदरा₹2,649₹26,490₹2,64,900
अहमदाबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
Source – Good Returns

सोने-चांदी के रेट 9:40AM तक लिया गया है. इसके बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बदलाव हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 5 दिनों में ₹4870 सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹1500 की गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट