Gold-Silver Price Today : आज चांदी से ज्यादा सोना टूटा, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today (24 June, 2026): सोना और चांदी में बुधवार को कमजोरी का रुख देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोना 1,800 रुपये से अधिक टूटकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी 1,556 रुपये फिसलकर 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.

Gold Silver Price Today Image Credit: bmgjewellers

Gold-Silver Price Today (24 June,2026) : सोना और चांदी में बुधवार (Gold Silver Price 24 June 2026) को दबाव देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार कर रही हैं. सुबह 9:10 बजे तक अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब 1800 रुपये टूटकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया, जबकि जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1556 रुपये की गिरावट के साथ 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी. घरेलू वायदा बाजार में कमजोरी के बीच रिटेल बाजार में भी सोने-चांदी के भाव नरम पड़े हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर अब आगे की कीमतों की दिशा पर बनी हुई है.

रिटेल बाजार में क्या है सोने-चांदी के रेट?

रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन मार्केट के अनुसार, सोना 1,850 रुपये की कमी के साथ 1,44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले भाव की तुलना में 1.26 फीसदी नीचे है. वहीं चांदी भी 1,320 रुपये सस्ती होकर 2,25,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जिसमें 0.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आज सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है.

MCX पर क्या है रेट?

एमसीएक्स (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 1.21 फीसदी की कमजोरी या 1808 रुपये के साथ 1,44,759 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 0.71 फीसदी या 1556 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. बाजार में बिकवाली के दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के भाव लाल निशान में बने हुए हैं. ध्यान रहे कि ये आंकड़े 9 बजकर 10 मिनट तक के हैं. बाद में कीमतों में भी और भी उतार-चढ़ाव आए हैं

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट आई है. सोना लगभग 3 फीसदी टूटा है तो वहीं चांदी में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई₹14,792₹13,559₹11,339
मुंबई₹14,459₹13,254₹10,844
दिल्ली₹14,474₹13,269₹10,859
कोलकाता₹14,459₹13,254₹10,844
बेंगलुरु₹14,459₹13,254₹10,844
हैदराबाद₹14,459₹13,254₹10,844
केरल₹14,459₹13,254₹10,844
पुणे₹14,459₹13,254₹10,844
वडोदरा₹14,464₹13,259₹10,849
अहमदाबाद₹14,464₹13,259₹10,849
Source – Good Returns


आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलोग्राम चांदी (₹)
चेन्नई₹2,499₹24,990₹2,49,900
मुंबई₹2,449₹24,490₹2,44,900
दिल्ली₹2,449₹24,490₹2,44,900
कोलकाता₹2,449₹24,490₹2,44,900
बेंगलुरु₹2,449₹24,490₹2,44,900
हैदराबाद₹2,499₹24,990₹2,49,900
केरल₹2,499₹24,990₹2,49,900
पुणे₹2,449₹24,490₹2,44,900
वडोदरा₹2,449₹24,490₹2,44,900
अहमदाबाद₹2,449₹24,490₹2,44,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹14 हजार सस्ती हुई चांदी, 5 दिनों में सोना ₹3380 लुढ़का; खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट