चांदी ₹2200 उछली, सोने में भी लौटी तेजी; खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में 25 जून को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कमोडिटी मार्केट में दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनट में बाउंस बैक हुआ. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

गोल्ड-सिल्वर में फिर आई तेजी Image Credit: @Money9live

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में 25 जून को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कमोडिटी मार्केट में दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनट में बाउंस बैक हुआ. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोना 692 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी करीब 2,200 रुपये उछलकर 2,15,349 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें रिटेल बाजार में आज क्या हैं ताजा रेट और आपके शहर में सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है.

रिटेल बाजार में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

रिटेल बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 410 रुपय प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,41,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत में 1,990 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव 2,11,780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. सोने में करीब 0.29 फीसदी और चांदी में 0.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, बाद में दोनों धातुओं की कीमतों में जोरदार कमबैक हुआ और चांदी 2500 रुपये महंगी हुई तो सोने के रेट में 700 रुपये की बढ़ोतरी हुई.

इससे ग्राहकों को आभूषण और चांदी खरीदने में थोड़ी राहत मिली है. लेकिन याद रहे कि आभूषण बनाने के लिए 22 और 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है, जिसकी कीमत 24 कैरेट सोने से कम होती है. साथ ही मेकिंग चार्ज और GST भी जोड़ा जाता है. यह रेट सुबह 9:25 बजे तक का है.

MCX पर क्या है रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 0.49 फीसदी या 692 रुपये की बढ़त के साथ ₹1,41,962 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1.07% लगभग 2200 रुपये की मजबूती के साथ ₹2,15,349 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट आई है. सोना लगभग 3 फीसदी टूटा है तो वहीं चांदी में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Gold Rate today)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹14,563₹13,349₹11,169
मुंबई₹14,432₹13,229₹10,824
दिल्ली₹14,447₹13,244₹10,839
कोलकाता₹14,432₹13,229₹10,824
बेंगलुरु₹14,432₹13,229₹10,824
हैदराबाद₹14,432₹13,229₹10,824
केरल₹14,432₹13,229₹10,824
पुणे₹14,432₹13,229₹10,824
वडोदरा₹14,437₹13,234₹10,829
अहमदाबाद₹14,437₹13,234₹10,829
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Silver price today)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,399₹23,990₹2,39,900
मुंबई₹2,449₹24,490₹2,44,900
दिल्ली₹2,449₹24,490₹2,44,900
कोलकाता₹2,449₹24,490₹2,44,900
बेंगलुरु₹2,449₹24,490₹2,44,900
हैदराबाद₹2,399₹23,990₹2,39,900
केरल₹2,399₹23,990₹2,39,900
पुणे₹2,449₹24,490₹2,44,900
वडोदरा₹2,449₹24,490₹2,44,900
अहमदाबाद₹2,449₹24,490₹2,44,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹14 हजार सस्ती हुई चांदी, 5 दिनों में सोना ₹3380 लुढ़का; खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

Loading...
Unable to load recommendations.