₹14000 महंगी हुई चांदी, 5 दिन में सोना ₹3200 चढ़ा, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

बीते सप्ताह सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. पांच कारोबारी दिनों में 10 ग्राम सोना करीब ₹3,200 महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में लगभग ₹14,000 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Weekly : बीते सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. पांच कारोबारी दिनों के दौरान सोना ₹3,230 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में करीब ₹13,890 प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली. ऐसे में कीमती धातुओं में निवेश करने वालों और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

5 दिन में सोना ₹3,230 महंगा

बीते पांच दिनों में सोने की कीमतों में ₹3,230 की तेजी दर्ज की गई है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,44,590 था, जो शुक्रवार को बढ़कर ₹1,47,820 हो गया.

Source – Bullions

चांदी ₹13,890 महंगी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है. बीते पांच दिनों में चांदी करीब ₹13,890 महंगी हुई है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 1 किलो चांदी का भाव ₹2,23,770 था, जो शुक्रवार को बढ़कर ₹2,37,660 हो गया. इस तरह पांच दिनों में चांदी की कीमत में ₹13,890 की बढ़ोतरी दर्ज की गई.\

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट (24K)22 कैरेट (22K)18 कैरेट (18K)
चेन्नई₹14,946₹13,700₹11,440
मुंबई₹14,673₹13,450₹11,005
दिल्ली₹14,688₹13,465₹11,020
कोलकाता₹14,673₹13,450₹11,005
बेंगलुरु₹14,673₹13,450₹11,005
हैदराबाद₹14,673₹13,450₹11,005
केरल₹14,673₹13,450₹11,005
पुणे₹14,673₹13,450₹11,005
वडोदरा₹14,678₹13,455₹11,010
अहमदाबाद₹14,678₹13,455₹11,010
Source – Good Returns

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
बेंगलुरु₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट