5 दिनों में सोना ₹200 महंगा, चांदी ₹510 चढ़ी, देखें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला. बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना लगभग स्थिर रहा, जबकि चांदी में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 5 कारोबारी दिनों में सोना सिर्फ 200 रुपये महंगा हुआ, वहीं चांदी के दाम में 510 रुपये की तेजी देखने को मिली.

Gold Silver Price Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Weekly: सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली. दोनों कीमती धातुओं के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहा, लेकिन कुल मिलाकर बाजार लगभग स्थिर बना रहा. सोने की कीमत में पूरे हफ्ते में सिर्फ 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी 510 रुपये महंगी हुई. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर अब आने वाले दिनों में बाजार की चाल पर बनी हुई है.

सोने का सपाट कारोबार

बीते हफ्ते सोने में सपाट कारोबार देखने को मिला. हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद गोल्ड की कीमत ठीक एक सप्ताह पहले के स्तर के लगभग बराबर ही रही. 17 मई को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,120 रुपये थी, जो 200 रुपये बढ़कर शुक्रवार को 1,59,320 रुपये के आसपास पहुंच गई. यानी 5 कारोबारी दिनों में इसमें केवल 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Source – Bullion

कैसी रही हफ्ते भर चांदी की चाल?

चांदी की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. 17 मई को 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी की कीमत 2,71,760 रुपये थी, जिसमें मामूली बढ़ोतरी हुई. शुक्रवार को चांदी के भाव 2,72,250 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए. यानी 5 कारोबारी दिनों में चांदी 510 रुपये महंगी हुई है.

Source – Bullions

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहरआज का 24Kआज का 22Kआज का 18K
चेन्नई₹16,069₹14,730₹12,360
मुंबई₹15,906₹14,580₹11,929
दिल्ली₹15,921₹14,595₹11,944
कोलकाता₹15,906₹14,580₹11,929
बेंगलुरु₹15,906₹14,580₹11,929
हैदराबाद₹15,906₹14,580₹11,929
केरल₹15,906₹14,580₹11,929
पुणे₹15,906₹14,580₹11,929
वडोदरा₹15,911₹14,585₹11,934
अहमदाबाद₹15,911₹14,585₹11,934
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
चेन्नई₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
बेंगलुरु₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
केरल₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार और Economy पर आ गई Moody’s की सबसे बड़ी वार्निंग! भारत के लिए क्यों खतरनाक होते जा रहे हालात?