₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, 4 दिन में सोना ₹3000 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

बीते सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चार कारोबारी दिनों के दौरान सोना करीब ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में लगभग ₹11,000 प्रति किलोग्राम की कमी आई.

सस्ती हुई चांदी! Image Credit: @AI/Money9live

Gold Silver Price Weekly : बीते सप्ताह सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिली. चार कारोबारी दिनों के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना करीब ₹3000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी में लगभग ₹11000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई. आइए जानते हैं, इस गिरावट के बाद आपके शहर में सोने-चांदी की कीमतें कितनी है.

4 दिन में ₹3,000 सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमतों में कई हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला पिछले सप्ताह भी देखने को मिला. बीते सप्ताह के 4 कारोबारी दिनों में सोना लगभग ₹3,000 सस्ता हुआ. 21 जून को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,47,550 थी, जो सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन 25 जून को घटकर ₹1,44,570 पर बंद हुई. यानी बीते 4 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत ₹2,980 कम हुई. शुक्रवार को मुहर्रम के कारण बाजार बंद रहने से कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया.

Source – Bullions

11 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. बीते 4 कारोबारी दिनों में चांदी लगभग ₹11,000 सस्ती हुई. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,33,850 थी, जो अंतिम कारोबारी दिन घटकर ₹2,23,260 रह गई. इस तरह 4 कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत ₹10,590 कम हो गई.

Source – Bullions

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹14,586₹13,370₹11,145
मुंबई₹14,395₹13,195₹10,796
दिल्ली₹14,410₹13,210₹10,811
कोलकाता₹14,395₹13,195₹10,796
बेंगलुरु₹14,395₹13,195₹10,796
हैदराबाद₹14,395₹13,195₹10,796
केरल₹14,395₹13,195₹10,796
पुणे₹14,395₹13,195₹10,796
वडोदरा₹14,400₹13,200₹10,801
अहमदाबाद₹14,400₹13,200₹10,801
Source – Good Returns

आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
बेंगलुरु₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
केरल₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: रडार पर रखें EV बैटरी सप्लाई चेन की ये 4 कंपनियां, दमदार है ग्रोथ प्लान, 5 साल में 1037% तक उछले शेयर