GST काउंसिल की मीटिंग में रिफंड, रजिस्ट्रेशन पर हो जाएगा बड़ा फैसला!
GST काउंसिल की बैठक में होने वाले संभावित बड़े फैसलों, जिनका सीधा असर कारोबारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ सकता है. आने वाली इस बैठक में सरकार का फोकस जीएसटी सिस्टम को और सरल, पारदर्शी और बिजनेस फ्रेंडली बनाने पर रहने की उम्मीद है. खास तौर पर रिफंड और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में अहम बदलावों पर चर्चा हो सकती है, जो लंबे समय से व्यापार जगत की बड़ी मांग रही है. बैठक में जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने पर फैसला लिया जा सकता है. कई सेक्टरों में रिफंड अटकने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, जिससे कंपनियों का वर्किंग कैपिटल प्रभावित होता है.
काउंसिल इस प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल और टाइमलाइन तय करने जैसे कदम उठा सकती है. इसके अलावा जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नियमों में भी राहत मिलने की संभावना है. नए कारोबारियों और छोटे व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाली दिक्कतों को कम करने पर जोर दिया जा सकता है. फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के साथ-साथ ईमानदार टैक्सपेयर्स को अनावश्यक जांच से बचाने के उपायों पर भी विचार हो सकता है.
More Videos
अब तक क्यों साइन नहीं हुई India US Trade deal? डील से शेयर मार्केट में किन सेक्टर्स को मिलेगी रफ्तार?
Govt on Gold Silver Price : अब आसान होगा सोना-चांदी खरीदना, सरकार ने कर दिया बड़ा खेल!
कहां चूक गए सिल्वर इन्वेस्टर? Kiyosaki ने बता दिया पूरा सच!
