HDFC Bank Big Appointment: नए चेयरमैन की एंट्री जून तक, बैंक को मिली क्लीनचिट!

देश के बड़े निजी बैंकों में इस समय कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर हलचल तेज है। HDFC बैंक में चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद नए चेयरमैन की तलाश जारी है, जबकि रिजर्व बैंक लगातार बैंक की निगरानी कर रहा है. वहीं इंडसइंड बैंक में पूर्व CFO द्वारा 70 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग ने विवाद बढ़ा दिया है. दोनों मामलों ने बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता, मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या ये बैंक भरोसा दोबारा मजबूत कर पाएंगे या आगे और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

Short Videos