RBI के पास कितना जमा है सोना, कहां है सबसे बड़ी तिजोरी?
रिजर्व बैंक को इंडिया (RBI) ने पिछले कुछ सालों में लगातार सोने की खरीदारी की है. लेकिन इतना सोना खरीदकर RBI रखता कहां है? सारा गोल्ड एक जगह नहीं तो किस तिजोरी में जमा होता है?
भारत में सोना खरीदना इसकी संस्कृति का हिस्सा है. लेकिन केवल आम लोग ही नहीं, सोने की मांग करने वालों में एक प्रमुख बैंक भी शामिल है. देश का केंद्रीय बैंक – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया. ये भी सोना खरीदने में काफी आगे है. यही नहीं पिछले 6 महीनों में भारत ने विदेश में रिजर्व किए हुए सोने का कुछ हिस्सा फिर भारत मंगा लिया है. लेकिन भारत में RBI कहां सोना जमा करके रखता? और RBI के पास कितना टन सोना है? चलिए सब जानते हैं.
इस साल कितना सोना खरीदा?
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, इस वित्त वर्ष अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच रिजर्व बैंक ने 32.63 टन सोना खरीदा है. RBI लगातार सोने की खरीदारी कर रहा है क्योंकि वेस्ट एशिया में जंग का खतरा मंडरा रहा है और दूसरी तरफ महंगाई भी लगातार बढ़ रही है.
इसके अलावा अप्रैल से सितंबर के बीच भारत ने विदेश में रखे सोने का कुछ हिस्सा यानी 102 टन सोना फिर भारत वापस मंगा लिया है.
RBI के पास कुल कितना सोना है?
लगातार खरीदारी के बाद रिजर्व बैंक के पास अब कुल 854.73 टन सोना जमा हो गया है. RBI के अनुसार सिंतबर 2024 में कुल सोने की कीमत बढ़कर 65.74 अरब डॉलर हो गई है, इसे रुपये में बदलें तो यह 5 लाख 52 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा. मार्च 2024 में RBI के गोल्ड रिजर्व की कीमत 52 अरब डॉलर से ज्यादा थी.
RBI के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में गोल्ड की हिस्सेदारी 9.32 फीसदी हो गई है. इस रिजर्व में डॉलर, यूरो, सोना और बाकी विदेशी करेंसी होती है. इसमें 9 फीसदी से ज्यादा सोना है.
RBI ने कहां जमा कर रखा है 854 टन सोना?
RBI एक साथ इतना सारा सोना एक जगह पर नहीं रखता है. रिजर्व बैंक इसे अलग-अलग तिजोरियों में जमा करके रखता है. RBI कुल 854.73 टन सोने में से 510.46 टन सोना ही भारत की तिजोरी में रखता है. यानी 60% सोना ही भारत में रखा जाता है.
जानकारी के मुताबिक यह 60% सोना रिजर्व बैंक मुंबई और नागपुर की तिजोरियों में रखता है. इन्हें वॉल्ट कहा जाता है. फिर बाकी सोना कहां रखा जाता है?
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, 324.01 टन सोना यानी 38% सोना भारत लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट (BIS) की सुरक्षित कस्टडी में रखता है.
इसके अलावा बचा हुआ 2% सोना यानी 20.26 टन सोना गोल्ड डिपॉजिट के रूप में जमा है.
Latest Stories
Gold Price Today: सोना 1600 रुपये टूटा, चांदी में ₹5000 की गिरावट; जानें आज का भाव
Concord Biotech Bonus Issue: हर 1 शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, शेयरों की संख्या होगी दोगुनी
Ozempic Mounjaro: क्या वजन घटाने की दवाओं से जा सकती है आंखों की रोशनी, जानें क्या है NAION और कितनी है चिंता
