Moneyview IPO पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशकों ने लगाई जमकर बोली

Moneyview ने IPO खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 327.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं. एंकर निवेशकों से मिली यह रकम IPO में संस्थागत निवेशकों की शुरुआती भागीदारी को दर्शाती है. कंपनी का IPO 28 सितंबर को बंद होगा. इसके बाद शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग से जुडी प्रक्रिया आगे बढेगी. इस इश्यू के लिए Axis Capital, BofA Securities India, IIFL Capital Services और Kotak Mahindra Capital Company को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

Moneyview IPO को बोली के पहले दिन ही निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. Image Credit: Money9live

Moneyview IPO को बोली के पहले ही दिन निवेशकों की अच्छी रिस्पांस मिली है. डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Moneyview का 1092 करोड़ रुपये का IPO पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. NSE के आंकड़ों के मुताबिक, IPO को कुल 1.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. गैर संस्थागत निवेशकों यानी NII और रिटेल निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली. NII कैटेगरी 2.43 गुना और रिटेल कैटेगरी 1.79 गुना सब्सक्राइब हुई. वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों यानी QIB की हिस्सेदारी 5 फीसदी ही भरी है. Moneyview IPO की बोली 28 सितंबर को बंद होगी और इसका प्राइस बैंड 32 रुपये से 34 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

NII और रिटेल निवेशक

Moneyview IPO के तहत 23 करोड़ 25 लाख 24 हजार 175 शेयर बोली के लिए रखे गए थे. इसके मुकाबले निवेशकों ने 33 करोड़ 48 लाख 61 हजार 2 शेयरों के लिए बोली लगाई. इस तरह पहले दिन IPO को कुल 1.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 2.43 गुना बोली मिली है, जबकि रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 1.79 गुना सब्सक्राइब हुई. वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों यानी QIB की हिस्सेदारी अभी 5 फीसदी ही भरी है.

1092 करोड़ रुपये का है Moneyview IPO

Moneyview IPO का कुल इश्यू साइज 1092 करोड़ रुपये है. इसमें 750 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है. इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक 10.05 करोड़ इक्विटी शेयर OFS के जरिए बेच रहे हैं. उच्चतम प्राइस बैंड के हिसाब से OFS की वैल्यू करीब 342 करोड़ रुपये है. IPO का प्राइस बैंड 32 रुपये से 34 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. उच्चतम प्राइस बैंड पर कंपनी का अनुमानित पोस्ट इश्यू मार्केट कैप करीब 6000 करोड़ रुपये होगा.

ये भी पढ़ें- NSE IPO में नहीं लगा पाए दांव? अभी बाकी हैं 5 बड़े मौके! Jio से लेकर PhonePe तक का खुलेगा इश्यू

750 करोड़ रुपये का होगा इस्तेमाल

Moneyview फ्रेश इश्यू से मिलने वाली 750 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने के लिए करेगी. इसमें से 325 करोड़ रुपये कंपनी के लेंडिंग कारोबार को सपोर्ट करने में लगाए जाएंगे. कंपनी की NBFC सब्सिडियरी का कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया जाएगा. बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए रखी गई है. कंपनी का मुख्य कारोबार डिजिटल लेंडिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़ा है. ऐसे में IPO से जुटाई गई रकम कंपनी के लेंडिंग कारोबार को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल होगी.