ईरान के ये 5 अमीर शख्स जो अमेरिका में पीट रहे जमकर पैसा, जंग से नहीं है कोई टेंशन

ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बावजूद ईरानी मूल के कई अरबपति अमेरिका में टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, स्पेस और रिटेल सेक्टर में अरबों की संपत्ति बना चुके हैं. इनकी वैश्विक कमाई और विविध निवेश मॉडल इन्हें क्षेत्रीय टकराव के सीधे असर से काफी हद तक बचाए रखते हैं.

ईरानी मूल के अमेरिकी अमीर शख्स Image Credit: @Money9live

Richest Iranian Lives In US: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता सैन्य तनाव जहां एक ओर वैश्विक राजनीति और एनर्जी मार्केट को प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर एक अलग तस्वीर भी सामने आ रही है. यह तस्वीर उन ईरानी मूल के अरबपतियों की है जिन्होंने अमेरिका में रहकर टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, स्पेस, फूड और फैशन जैसे क्षेत्रों में विशाल कारोबारी साम्राज्य खड़े किए हैं. क्षेत्रीय संघर्ष और प्रतिबंधों की खबरों के बीच इन नामों को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि इनकी आर्थिक जड़ें ईरान में नहीं बल्कि अमेरिका और वैश्विक बाजारों में गहराई से स्थापित हैं.

eBay का फाउंडर

सबसे ऊपर नाम आता है पियरे ओमिड्यार (Pierre Omidyar) का. ईरान में जन्मे ओमिड्यार ने eBay की स्थापना कर ई-कॉमर्स की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव किया. आज उनकी कुल संपत्ति करीब 10.5 बिलियन डॉलर है यानी लगभग 94,500 करोड़ रुपये (1 डॉलर 90 रुपये के हिसाब से) बैठती है. टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, डिजिटल पेमेंट्स और मीडिया निवेश के जरिए उनकी कमाई पूरी तरह वैश्विक डिजिटल इकोनॉमी से जुड़ी है. यही कारण है कि मिडिल ईस्ट के जियो पॉलिटिकल टेंशन का उनकी संपत्ति पर सीधा असर सीमित रहता है.

Clearlake Capital के सह-संस्थापक

दूसरे बड़े नाम बेहदाद एघबाली (Behdad Eghbali) हैं, जो Clearlake Capital के सह-संस्थापक हैं. प्राइवेट इक्विटी की दुनिया में उनकी गिनती बड़े निवेशकों में होती है. उनकी अनुमानित संपत्ति 4.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग 39,600 करोड़ रुपये है. उनकी फर्म टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेक्टर में बड़े निवेश करती है और 90 बिलियन डॉलर से ज्यादा की परिसंपत्तियों का मैनेजमेंट करती है. चूंकि उनका कारोबार वैश्विक निवेश ढांचे और अमेरिकी वित्तीय बाजारों पर आधारित है, इसलिए क्षेत्रीय युद्ध की स्थिति में भी उनका आर्थिक आधार मजबूत बना रहता है.

स्पेस और टेक सेक्टर में बड़ा नाम

स्पेस और एडवांस टेक्नोलॉजी सेक्टर में कमाल “कैम” घफ्फारियन (Kamal “Kam” Ghaffarian) का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. उनकी कुल संपत्ति करीब 2.5 बिलियन डॉलर, यानी लगभग 22,500 करोड़ रुपये आंकी जाती है. Axiom Space और Intuitive Machines जैसी कंपनियों के जरिए वे अंतरिक्ष रिसर्च, ऊर्जा और न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. अमेरिकी स्पेस इकोसिस्टम और डिफेंस-लिंक्ड इंडस्ट्री से जुड़ाव उन्हें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उद्योगों का हिस्सा बनाता है. ऐसे में उनका बिजनेस वैश्विक सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और टेक्नोलॉजी निवेश से संचालित होता है.

Paul & David Merage

फूड इंडस्ट्री में पॉल और डेविड मेराज (Paul & David Merage) का नाम आता है, जिन्होंने Hot Pockets ब्रांड को लोकप्रिय बनाया. दोनों भाइयों की संयुक्त संपत्ति लगभग 1.8 बिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 16,200 करोड़ रुपये होती है. फूड ब्रांड बेचने के बाद उन्होंने रियल एस्टेट और निवेश के क्षेत्र में अपनी पूंजी को डायवर्सिफाइड किया. उनका पूरा कारोबारी ढांचा अमेरिकी बाजार और वैश्विक निवेश नेटवर्क पर आधारित है, जिससे उनकी आय किसी एक क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर निर्भर नहीं रहती.

Bebe Stores के मैनी मशूफ

फैशन और रिटेल सेक्टर में मैनी मशूफ (Manny Mashouf) ने Bebe Stores के जरिए पहचान बनाई. उनकी संपत्ति लगभग 1.3 बिलियन डॉलर, यानी करीब 11,700 करोड़ रुपये आंकी जाती है. फैशन ब्रांड के अलावा उन्होंने मीडिया और फिल्म प्रोजेक्ट्स में भी निवेश किया है. उनका कारोबारी आधार अमेरिकी उपभोक्ता बाजार से जुड़ा है, जो वैश्विक ट्रेंड्स और मांग से संचालित होता है.

इनपर क्यों नहीं हो रहा तनाव का असर?

मौजूदा हालात में जब ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है, तब यह समझना जरूरी है कि इन अरबपतियों की आर्थिक ताकत भौगोलिक सीमाओं से परे फैली हुई है. इनकी कंपनियां स्टॉक मार्केट, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता आधार से जुड़ी हैं. यही वजह है कि क्षेत्रीय संघर्ष का सीधा असर इनकी निजी संपत्ति पर सीमित रहता है.

ये भी पढ़ें- डाटा सेंटर पर क्यों हमले कर रहा ईरान, क्या है छिपा? जानें कैसे गल्फ में टूट सकती है अमेरिका की कमर

Latest Stories

ईरान के साथ युद्ध में हर दिन कितना पैसा जला रहा है अमेरिका? मिसाइल से तेल तक, US पर बढ़ता खर्च का मीटर

इस बैंक ने डेबिट कार्ड, ECS और कैश ट्रांजैक्शन पर चार्ज बढ़ाया, अप्रैल से होगा लागू, जानें कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर

डाटा सेंटर पर क्यों हमले कर रहा ईरान, क्या है छिपा? जानें कैसे गल्फ में टूट सकती है अमेरिका की कमर

ईरान यु्द्ध से इन 10 भारतीयों के बिजनेस पर संकट, कहलाते हैं UAE के सबसे अमीर इंडियन, दुबई से लेकर अबू धाबी तक है जलवा

ईरान ने बंद कर दिया होर्मुज स्ट्रेट, खाड़ी देशों के पास अब केवल 25 दिन; तेल की कीमतों का टूट जाएगा 17 साल का रिकॉर्ड!

कितनी मजबूत है बुर्ज खलीफा, हर रोज इतनी कमाई, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हुआ हाल तो लगेगा अरबों का झटका