13 दिन की बमबारी के बाद ट्रंप ने ईरान में अचानक रोका हमला, ओमान की एंट्री से बदले समीकरण! क्या रुकेगी लड़ाई?
13 दिनों तक लगातार सैन्य कार्रवाई के बाद Donald Trump ने ईरान पर नए अमेरिकी हमलों पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब Oman की मध्यस्थता में तेहरान में Strait of Hormuz को लेकर अहम बातचीत चल रही है. हालांकि, अमेरिकी सेना अब भी हाई अलर्ट पर है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है.
Iran-US Conflict: करीब दो सप्ताह तक लगातार सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए ईरान पर नए सैन्य हमलों को फिलहाल रोक दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब ओमान की एक उच्चस्तरीय टीम तेहरान पहुंचकर होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और तनाव कम करने को लेकर बातचीत कर रही है. माना जा रहा है कि यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाती है, तो पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम हो सकता है. हालांकि, अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर दोबारा कार्रवाई के आदेश कभी भी दिए जा सकते हैं.
13 दिन बाद रुकी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई
Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 13 दिनों से अमेरिका रोजाना ईरान के खिलाफ हवाई हमले कर रहा था. शुक्रवार को भी अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नए हमलों की योजना पेश की, लेकिन इस बार राष्ट्रपति ने हमले की मंजूरी नहीं दी और सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया. यह फैसला ओमान के प्रतिनिधिमंडल के तेहरान पहुंचने के कुछ घंटे बाद लिया गया. बताया जा रहा है कि ओमान, ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. बातचीत का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित तरीके से दोबारा खोलना है.
ओमान की मध्यस्थता से बढ़ी समझौते की उम्मीद
मामले से जुड़े क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत में सकारात्मक प्रगति हुई है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सप्ताह के अंत तक ओमान और ईरान के बीच एक समझौता हो सकता है. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप को यह फैसला लेना होगा कि अमेरिका इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं. हालांकि, अभी तक व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो सब कुछ तबाह कर सकते हैं
हमलों पर रोक लगाने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने की पूरी क्षमता है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह खत्म कर सकता है.
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में उनकी प्राथमिकता युद्ध नहीं, बल्कि समझौता करना है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और उन्हें लगता है कि ईरान अब पहले की तुलना में समझौते को लेकर ज्यादा गंभीर होता जा रहा है.
इजरायल भी रह गया हैरान
डोनाल्ड ट्रंप के अचानक फैसले से अमेरिका का सहयोगी इजरायल भी हैरान रह गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सिक्योरिटी कैबिनेट और IDF को उम्मीद थी कि शुक्रवार को भी ईरान पर बड़े पैमाने पर अमेरिकी हमले होंगे. इसी संभावना को देखते हुए इजरायल ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा था. पूरे दिन इजरायल संभावित जवाबी हमलों की आशंका को लेकर तैयार रहा. बाद में शुक्रवार रात अमेरिकी अधिकारियों ने इजरायल को जानकारी दी कि फिलहाल नए हमलों की मंजूरी नहीं दी गई है.
ईरान ने कहा- शांतिपूर्ण रही रात
ईरान के हेल्थ मिनिस्ट्री के प्रवक्ता होसैन केरमनपोर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुष्टि की कि शुक्रवार की रात शांतिपूर्ण रही. उन्होंने लिखा, “ईरान ने एक शांत रात बिताई.” वहीं, CENTCOM ने भी पिछले 13 दिनों की तरह किसी नई सैन्य कार्रवाई की घोषणा नहीं की, जिससे यह संकेत मिला कि अमेरिकी अभियान में अस्थायी विराम लगाया गया है.
यह भी पढ़ें: दिग्गज निवेशक Dolly Khanna ने बदली रणनीति, इन 5 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
Latest Stories
NTPC बोर्ड की बड़ी मंजूरी, NCD के जरिए 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें डिटेल
20 दिन में 51.5% उछली कच्चे तेल की कीमत, तेल कंपनियों पर फिर बढ़ा दबाव; क्या महंगा होंगे पेट्रोल-डीजल
विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़ा, लेकिन गोल्ड रिजर्व में गिरावट
