Bank Holiday June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जून 2026 में बैंक ग्राहकों को अपनी शाखा संबंधी योजनाएं पहले से बनानी होंगी, क्योंकि इस महीने विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय और धार्मिक पर्वों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार जून में कुल 11 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

Banking Holiday in June : जून 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी Holiday कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ऐसे में ग्राहकों को बैंक शाखा जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
15 जून को मिजोरम-ओडिशा में बैंक रहेंगे बंद
15 जून 2026 को मिजोरम में यंग मिजो एसोसिएशन (YMA) डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं ओडिशा में राजा संक्रांति पर्व मनाए जाने के कारण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इस दिन दोनों राज्यों में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
25-26 जून को मुहर्रम के कारण कई राज्यों में अवकाश
25 जून को आंध्र प्रदेश में मुहर्रम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 26 जून को मुहर्रम, आखिरी मोहर्रम और आशूरा के चलते देश के कई राज्यों में बैंकिंग कार्य नहीं होगा. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और मिजोरम सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
29 जून को कबीर जयंती और रेमना नी पर अवकाश
29 जून 2026 को हिमाचल प्रदेश में संत गुरु कबीर जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे. इसी दिन मिजोरम में क्षेत्रीय पर्व ‘रेमना नी’ मनाया जाएगा, जिसके कारण वहां भी बैंकों में अवकाश रहेगा.
छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दूसरे और चौथे शनिवार को भी नहीं होंगे बैंकिंग काम
आरबीआई के नियमों के अनुसार देशभर के सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. इस तरह से कुल शनिवार-रविवार को मिलाकर अगले महीने 11 दिन बैंक नहीं खुलेंगे.