UP में बढ़ गया मिनिमम वेज, नोएडा-गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मिलेगी सैलरी; जानें प्रदेश के दूसरे शहरों में कितना बढ़ेगा वेतन
राज्य सरकार ने मिनिमम वेज यानी न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है. खास बात यह है कि नोएडा और गाजियाबाद में काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. वहीं दूसरे शहरों में भी वेतन बढ़ाया गया है, लेकिन अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से. यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू मानी जाएंगी.
UP Minimum Wage Hike: उत्तर प्रदेश में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने मिनिमम वेज यानी न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है. यह फैसला नोएडा और आसपास के औद्योगिक इलाकों में हो रहे मजदूरों के प्रदर्शन के बाद लिया गया है. सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी बनाई थी, जिसकी सिफारिश के आधार पर यह अंतरिम वेतन बढ़ोतरी लागू की गई है.
खास बात यह है कि नोएडा और गाजियाबाद में काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. वहीं दूसरे शहरों में भी वेतन बढ़ाया गया है, लेकिन अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से. यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू मानी जाएंगी. ऐसे में आइए विस्तार से समझते हैं कि कहां कितना वेतन बढ़ा है और किन मजदूरों को कितना फायदा मिलेगा.
नोएडा-गाजियाबाद में कितना बढ़ा वेतन
- नोएडा और गाजियाबाद में मजदूरों को सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मिली है.
- unskilled worker का वेतन ₹11,313 से बढ़कर ₹13,690 हो गया है
- Semi-skilled worker का वेतन ₹12,445 से बढ़कर ₹15,059 हो गया है
- Skilled Worker का वेतन ₹13,940 से बढ़कर ₹16,868 हो गया है.
दूसरे बड़े शहरों में नई दरें
- जिन शहरों में नगर निगम हैं, वहां भी वेतन बढ़ाया गया है.
- unskilled worker को अब ₹13,006 मिलेंगे
- Semi-skilled worker को ₹14,306 मिलेंगे
- Skilled Worker को ₹16,025 मिलेंगे
UP के बाकी जिलों में कितना मिलेगा वेतन
- अन्य जिलों में भी मजदूरों की सैलरी बढ़ाई गई है.
- unskilled worker को ₹12,356 मिलेंगे
- Semi-skilled worker को ₹13,591 मिलेंगे
- Skilled Worker को ₹15,224 मिलेंगे
| कैटेगरी | नोएडा-गाजियाबाद (पुराना) | नोएडा-गाजियाबाद (नया) | नगर निगम वाले जिले (पुराना) | नगर निगम वाले जिले (नया) | अन्य जिले (पुराना) | अन्य जिले (नया) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| unskilled worker | 11313 | 13690 | 11313 | 13006 | 11313 | 12356 |
| Semi-skilled worker | 12445 | 15059 | 12445 | 14306 | 12445 | 13591 |
| Skilled Worker | 13940 | 16868 | 13940 | 16025 | 13940 | 15224 |
₹20,000 वेतन वाली खबर पर सरकार का बयान
सरकार ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर ₹20,000 मिनिमम वेज की खबर गलत है. यह सिर्फ अफवाह है और इसका कोई आधार नहीं है. बीते दिनों नोएडा में मजदूर कई दिनों से वेतन बढ़ाने और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे थे. इसी के चलते सरकार ने कमेटी बनाई और फिर यह फैसला लिया.
क्या है मौजूदा हालात
मजदूरों का प्रदर्शन कुछ जगहों पर हिंसक भी हो गया था. सड़कों पर जाम, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं सामने आईं.
इसके बाद प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इस फैसले से मजदूरों को राहत मिलेगी. खासतौर पर नोएडा और गाजियाबाद में काम करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
Latest Stories
अक्षय तृतीया पर सोना बना धन कुबेर, 1 साल में 60% का दिया रिटर्न, क्या इस बार टूटेगा 5 साल का रिकॉर्ड
यूपी में न्यूनतम मजदूरी में 21% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी, नोएडा प्रदर्शन के बाद आया फैसला!
उज्जीवन SFB अभी नहीं बन पाएगा ‘बड़ा बैंक,’ RBI ने लौटाया यूनिवर्सल बैंक में तब्दील होने का आवेदन
