यूपी में न्यूनतम मजदूरी में 21% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी, नोएडा प्रदर्शन के बाद आया फैसला!
सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब नोएडा और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक हब में मजदूरों और प्रबंधन के बीच टकराव चरम पर था. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय उद्योगों की चुनौतियों और श्रमिकों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की एक कोशिश है.
नोएडा में सोमवार को हुए श्रमिक प्रदर्शन और भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मजदूरों के गुस्से को शांत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने प्रदेश के लाखों मजदूरों के न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) में 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बड़ी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. यह नया शासनादेश 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गया है, जिसे श्रमिक हितों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
नया वेतन चार्ट
योगी सरकार ने एनसीआर के जिलों (गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद) के लिए विशेष स्लैब तय किया है, क्योंकि यहां रहने का खर्च अन्य जिलों की तुलना में अधिक है.
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में नई दरें:
- अकुशल मजदूर (Unskilled): 11,313 रुपये से बढ़कर अब 13,690 रुपये मिलेंगे.
- अर्धकुशल मजदूर (Semi-skilled): 12,445 रुपये से बढ़कर अब 15,059 रुपये मिलेंगे.
- कुशल मजदूर (Skilled): 13,940 रुपये से बढ़कर अब 16,868 रुपये मिलेंगे.
अन्य नगर निगम क्षेत्रों में वेतन:
- अकुशल: 13,006 रुपये
- अर्धकुशल: 14,306 रुपये
- कुशल: 16,025 रुपये

अंतरिम राहत के लिए लिया गया फैसला
योगी सरकार का मानना है कि इस कदम से औद्योगिक अशांति खत्म होगी और मजदूरों का पलायन रुकेगा. हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी फिलहाल एक ‘अंतरिम राहत’ के तौर पर दी गई है. इसके बाद एक ‘वेज बोर्ड’ (Wage Board) का गठन किया जाएगा जो पूरे मामले की व्यापक समीक्षा करेगा.
यह भी पढ़ें: मैं नोएडा हूं! जापान से ज्यादा कमाई, UP का सबसे अमीर शहर; फिर क्यों मेरी सड़कों पर मजदूर?
यानी आने वाले समय में श्रमिकों के वेतन और सुविधाओं में और भी सुधार की गुंजाइश बनी हुई है. नोएडा की हिंसा के बाद लिया गया यह फैसला सीधे तौर पर उन हजारों मजदूरों के लिए मरहम का काम करेगा जो लंबे समय से बेहतर वेतन की मांग कर रहे थे.
Latest Stories
Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 10 ग्राम पर 830 रुपये की तेजी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट
महंगे हो सकते हैं बर्तन और कुकवेयर, स्टील की वैश्विक कीमतें बढ़ीं; घरेलू बजट पर पड़ सकता है अतिरिक्त बोझ
कौन हैं नंदन नीलेकणि, जिन्हें PM मोदी ने दिया परीक्षा में सुधार लाने का जिम्मा? आधार से लेकर FASTag बनाने में रही अहम भूमिका
