Money9 Financial Freedom Summit: टीवी9 नेटवर्क के MD बरुन दास बोले-विकसित भारत के लिए करें निवेश
Money9 Financial Freedom Summit 2025 का आगाज करते हुए टीवी 9 समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर बरुन दास ने कहा कि एक विकसित देश बनने के लिए भारतीय लोगों को पूंजी निवेश करना होगा. उन्होंने कहा कि यह निवेश भारत के साथ ही उनके भविष्य के लिए भी होगा.

मुंबई के Taj Santacruz में आयोजित Money9 Financial Freedom Summit 2025 का आगाज करते हुए TV9 समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर बरुन दास ने कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए देश के नागरिकों को भी इसके भविष्य में निवेश करना होगा. आम लोगों के बाजार में पूंजी निवेश को भविष्य के लिए निवेश बताते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में आप कैसे समय में हैं, इससे ज्यादा अहम बात यह है कि बाजार में आप कितने समय के लिए हैं.
Financial Freedom Summit के तीसरे एडिशन के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के विकास की कहानी का सबसे मुखर हिस्सा मुंबई के विकास में झलकता है. फाइनेंशियल फ्रीडम समिट के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए इस समिट के आयोजन के पीछे के विचार को स्पष्ट किया.
नई विश्व व्यवस्था का हो रहा निर्माण
बरुन दास ने वैश्विक हालात पर बात करते हुए कहा, “पूरी दुनिया में फिलहाल आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही है. ठीक हमारी आंखों के सामने एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है. दूसरे विश्व युद्ध खत्म होने के बाद पश्चिमी देशों की अगुवाई में बनी विश्व व्यवस्था अब धराशायी हो रही है.”
PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने गढ़ी अपनी भूमिका
नई विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका को लेकर दास ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई उभरती विश्व व्यवस्था में अपनी खास भूमिका खुद बनाई है. इसमें भारत किसी का दुश्मन नहीं है. लेकिन, मित्रता और तरक्की चाहने वाले हर देश का मित्र और साझेदार है.”
नई व्यवस्था की चुनौतियों का बाजार पर असर
उन्होंने कहा कि जब नई विश्व व्यवस्था जब आकार लेती है, तो इसकी अपनी चुनौतियां होती हैं. ये चुनौतियां जितनी तीव्रता के साथ हमारे वित्तीय बाजार के सामने हैं, उतनी शायद कहीं और नहीं. खासतौर पर शेयर बाजार के पिछले वर्ष अक्टूबर से विदेशी संस्थागत निवेशकों की रिकॉर्ड सेलिंग की वजह से लगातार बेहद दबाव में है.
TV9 निवेशकों के साथ
जब भी बाजार में बडी गिरावट होती है, तो रिटेल निवेशकों को डर लगता है और उनके दिमाग में यही सवाल आता है कि आगे क्या होगा. आज यहां इस सवाल का जवाब यहां मौजूद देश के वित्तीय बाजार के बेस्ट ब्रेन्स से मिलेगा. हर भारतीय के लिए फाइनेंशियल फ्रीडम का समर्थन करने वाले TV9 नेटवर्क की तरफ से बरुन दास ने कहा, भारत की ग्रोथ स्टोरी बेमिसाल है. हर गुजरते दिन के साथ भारत की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ रहा है.
जल्द तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत
भारत की ग्रोथ स्टोरी में यकीन जताते हुए बरुन दास ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. इसका सबूत यहां भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की ग्रोथ में देखने को मिलता है. यहां जिस गति के साथ विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है, वह बेमिसाल है. शांति के दौर में दुनिया में कभी किसी शहर ने इतना विकास नहीं किया है.
भारत के युवा निवेशकों को सलाह
बरुन दास ने भारत के युवा निवेशकों को सलाह देते हुए कहा, पहला, जल्दी अमीर होने के आइडियाज के पीछे नहीं भागें, बल्कि ऐसे निवेश अवसरों की तलाश करें, जहां से लंबे समय तक सस्टेनेबल रिटर्न मिल सकें. दूसरा, सिर्फ बचत नहीं करें, निवेश भी करें. अपनी और अपने प्रियजनों की वित्तीय आजादी के लिए निवेश जरूरी है. तीसरा, खुद को निवेश के बारे में शिक्षित करें, इससे आपके रिटर्न पर बेहतर और मजबूत होंगे. चौथा, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में हुए चमत्कार का फायदा उठाया है, वे अपने आसपास के लोगों में वित्तीय जागरूकता पैदा करें. यह सिखाएं कि निवेश जितना जल्दी शुरू होता है, उतना अच्छा होता. इसके साथ ही दास ने कहा कि मार्केट की टाइमिंग से ज्यादा जरूरी मार्केट में बिताया टाइम अहम है.