Petrol and LPG Price Today: आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम? देखें आज के रेट

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण LPG सप्लाई प्रभावित होने से गैस कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ा है. वहीं 40,000 मीट्रिक टन LPG लेकर ‘शिवालिक’ टैंकर मुंद्रा पहुंचा, जिससे सप्लाई को राहत मिलेगी. आइये भारत में अलग-अलग शहरों में LPG और पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालते हैं.

पेट्रोल डीजल एलपीजी कीमत Image Credit: ChatGPT

Petrol and LPG Price: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण एलपीजी (LPG) की सप्लाई प्रभावित हुई है जिससे गैस की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और इसका असर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर भी पड़ रहा है. भारतीय नौसेना ने अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए युद्धपोत तैनात किए हैं. आइये दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई समेत अन्य शहरों में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों पर नजर डालते हैं.

प्रमुख शहरों में एलपीजी के दाम (17 मार्च)

शहरघरेलू LPG (14.2 किग्रा) कीमत
नई दिल्ली₹913.00
मुंबई₹912.50
कोलकाता₹939.00
चेन्नई₹928.50
बेंगलुरु₹915.50
हैदराबाद₹965.00
लखनऊ₹950.50
पटना₹1,002.50
गुरुग्राम₹921.50
नोएडा₹910.50

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (17 मार्च)

शहरपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)डीजल कीमत (रुपये/लीटर)
मुंबई103.50 रुपये90.03 रुपये
दिल्ली94.77 रुपये87.67 रुपये
चेन्नई100.90 रुपये92.48 रुपये
कोलकाता105.41 रुपये92.02 रुपये
बेंगलुरु102.96 रुपये90.99 रुपये
हैदराबाद107.50 रुपये95.70 रुपये
पुणे104.04 रुपये90.57 रुपये
लखनऊ95.48 रुपये88.64 रुपये
जयपुर104.72 रुपये90.21 रुपये
अहमदाबाद94.49 रुपये90.21 रुपये
पटना105.47 रुपये91.49 रुपये

40000 मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पहुंचा टैंकर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अनिश्चितता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. भारत का झंडा लगा LPG टैंकर ‘शिवालिक’ लगभग 40,000 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर सोमवार यानी 16 मार्च शाम गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया. यह जहाज उस अहम समुद्री रास्ते से होकर आया है, जहां हाल के दिनों में जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई थी. इस टैंकर के भारत पहुंचने से घरेलू गैस सप्लाई को बड़ा सहारा मिलेगा.

क्यों बाधित हुई सप्लाई

भारत अपनी कुल LPG की जरूरत का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है और इनमें से लगभग 90 प्रतिशत आयात पश्चिम एशिया से होकर Strait of Hormuz के रास्ते आता है. मौजूदा संघर्ष के कारण इस रास्ते से व्यापार प्रभावित हुआ है, जिससे सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें: 12 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, पहले 8% टूटा, फिर आई अचानक तेजी; जानें क्या है ट्रिगर