राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्पोर्ट्स टीम का है किंग, जानें कितने पैसे में खरीदा

कल सोमानी एक जाने-माने टेक उद्यमी हैं, जिन्होंने IntraEdge, Truyo और Academian जैसी कंपनियों की स्थापना की है. टेक के अलावा, Somani का झुकाव स्पोर्ट्स की ओर भी बढ़ा है. वे Motor City Golf Club के Co-owner हैं.

Kal somani Image Credit: Canva, tv9

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आगाज होने वाला है. शुरू होने से पहले Rajasthan Royals पर बड़ी खबर आई है. Rajasthan Royals के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है. अमेरिका के टेक उद्यमी कल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने इस टीम को खरीद लिया है. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक पिछले कुछ समय से टीम में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे थे और अब यह डील पूरी हो गई है.

$1.63 बिलियन की डील ने सबको चौंकाया

इस ग्रुप ने करीब $1.63 बिलियन (लगभग 15,322 करोड़ करोड़ रुपये) की बोली लगाई. यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है, जो दिखाती है कि लीग की वैल्यू तेजी से बढ़ रही है.

सोर्स-Harsha Bhogle, X हैंडल

कौन-कौन हैं इस डील के बड़े निवेशक?

इस कंसोर्टियम में कई बड़े अमेरिकी नाम शामिल हैं. इनमें Rob Walton (वॉलमार्ट फैमिली) और Sheila Ford Hamp भी शामिल हैं, जो स्पोर्ट्स और बिजनेस की दुनिया में काफी प्रभावशाली माने जाते हैं.

पहले से थी पूरी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक पिछले कुछ महीनों से अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे थे. अब इस डील के साथ वह प्रक्रिया पूरी हो गई है.

कौन हैं कल सोमानी?

कल सोमानी एक जाने-माने टेक उद्यमी हैं, जिन्होंने IntraEdge, Truyo और Academian जैसी कंपनियों की स्थापना की है. टेक के अलावा, Somani का झुकाव स्पोर्ट्स की ओर भी बढ़ा है. वे Motor City Golf Club के Co-owner हैं और TMRW Sports में शुरुआती निवेशक हैं, जिसे Tiger Woods और Rory McIlroy ने शुरू किया था.

आईपीएल 2026 का आगाज कब?

आईपीएल 2026 (Indian Premier League) 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. सीजन का पहला मुकाबला Royal Challengers Bangalore और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा. पहले फेज का शेड्यूल 12 अप्रैल तक घोषित कर दिया गया है. बंगाल और असम जैसे राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दूसरे फेज़ का पूरा शेड्यूल भी जल्द सामने आने की संभावना है. इस सीजन में Royal Challengers Bangalore डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतर रही है. पिछले साल RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी, जो विराट कोहली के हाथों में गई थी. पिछले तीन-चार सालों से हर सीजन में नया चैंपियन देखने को मिल रहा है. मैच टाइमिंग की बात करें तो सिंगल डे मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, जबकि डबल हेडर मुकाबले दोपहर 3:30 बजे खेले जाएंगे.

Latest Stories

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने और शांति बहाल करने पर चर्चा

टूटा सोने में गिरावट का सिलसिला, 1200 रुपये बढ़ा भाव; चांदी की कीमतें स्थिर, जानें- 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट

80-85 दिनों के लिए कोल स्टॉक मौजूद, सेक्टर में 5 लाख करोड़ के निवेश पर हो रहा है काम: जी. किशन रेड्डी

मोदी सरकार का नया फोकस ‘अष्‍टलक्ष्‍मी’, जानें कैसे बन रहा है ग्रोथ का इंजन, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया रोड मैप

Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, 17% ज्यादा देना होगा पैसा; खाना ऑर्डर करना महंगा

चीन का ’90 फीसदी मॉडल’ घातक, भारत के इन सेक्टर पर सीधा खतरा, प्रोफेसर ने बताया निपटने का फॉर्मूला