Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, 17% ज्यादा देना होगा पैसा; खाना ऑर्डर करना महंगा

Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी है, जिसमें GST भी शामिल है. पहले यह फीस 14.99 रुपये थी. यानी करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का कहना है कि यह फीस ऐप चलाने और सेवाओं को बनाए रखने के लिए जरूरी है.

Zomato और Swiggy Image Credit: @Money9live

Swiggy Platform fee Hike: अगर आप रोजाना ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो अब आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है. फूड डिलीवरी कंपनियां धीरे-धीरे अपनी फीस बढ़ा रही हैं, जिससे हर ऑर्डर महंगा होता जा रहा है. कुछ दिन पहले जहां Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई थी, वहीं अब Swiggy ने भी उसी रास्ते पर चलते हुए चार्ज बढ़ा दिए हैं. कंपनियां इसे जरूरी खर्च बता रही हैं, लेकिन इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है. खास बात यह है कि दोनों बड़ी कंपनियां लगभग एक जैसी फीस ले रही हैं, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचते.

Swiggy ने कितनी बढ़ाई फीस

Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 17.58 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी है, जिसमें GST भी शामिल है. पहले यह फीस 14.99 रुपये थी. यानी करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का कहना है कि यह फीस ऐप चलाने और सर्विस को बनाए रखने के लिए जरूरी है.

Zomato ने भी बढ़ाए थे चार्ज

Swiggy से पहले Zomato ने भी अपनी फीस बढ़ाई थी. कंपनी ने प्रति ऑर्डर करीब 2.40 रुपये बढ़ाए. अब दोनों कंपनियों की फीस लगभग बराबर हो गई है, जो दिखाता है कि दोनों एक जैसी रणनीति अपनाते हैं. कंपनियों का कहना है कि टेक्नोलॉजी, ऐप मेंटेनेंस और ऑपरेशन के खर्च बढ़ रहे हैं. इसलिए यह फीस जरूरी है. हालांकि ग्राहकों के लिए यह छोटा खर्च भी बार-बार ऑर्डर करने पर बड़ा बन जाता है.

यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा

इस बढ़ोतरी से हर ऑर्डर थोड़ा महंगा हो जाएगा. जो लोग अक्सर खाना ऑर्डर करते हैं, उनके महीने का खर्च बढ़ सकता है. अब देखना होगा कि नई कंपनियों की एंट्री से कीमतों पर क्या असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: पतंजलि बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी FMCG ब्रांड, बाबा रामदेव का बड़ा दावा, स्वदेशी से भारत बनेगा आत्मनिर्भर