Amir Chand IPO: पहले दिन बोली की रफ्तार सुस्त, अभी तक 0.71 गुना सब्सक्राइब, GMP भी लुढ़का, जानें दांव लगाना कितना फायदेमंद
Amir Chand Jagdish Kumar Ltd का IPO पहले दिन धीमा रहा, जहां रिटेल निवेशक सतर्क नजर आए. GMP भी घट गया है, जिससे लिस्टिंग गेन सीमित रहने का संकेत मिल रहा है. हालांकि ब्रोकरेज ने मजबूत ग्रोथ के आधार पर लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब की सलाह दी है.
Amir Chand Jagdish Kumar IPO: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक और नया मौका है. दरअसल 24 मार्च, यानी आज से Amir Chand Jagdish Kumar Ltd का IPO खुल चुका है और 27 मार्च 2026 तक ये निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए करीब ₹440 करोड़ जुटाने जा रही है. इसकी लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी. पहले दिन इस IPO को सब्सक्रिप्शन के दौरानधीम शुरुआत मिली. इतना ही नहीं ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP भी गिर चुका है. ऐसे में अगर आप भी इसमें दांव लगाने की सोच रहे हैं तो जान लें कंपनी और इसके आईपीओ में कितना दम है.
सब्सक्रिप्शन का हाल
सब्सक्रिप्शन की बात करें तो पहले दिन IPO को धीमी शुरुआत मिली है. चित्तौड़गढ़ वेबसाइट के मुताबिक 24 मार्च की दोपहर 1:49 बजे तक यह 0.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों ने अभी सीमित रुचि दिखाई है, जबकि NII कैटेगरी में बेहतर मांग देखने को मिली. इससे यह संकेत मिलता है कि बड़े निवेशक इस इश्यू में रुचि ले रहे हैं, लेकिन आम निवेशक अभी थोड़ा सतर्क हैं.
- रिटेल कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन: 0.21 गुना
- QIB (एंकर छोड़कर): 0.28 गुना
- NII कैटेगरी में मजबूत मांग: 2.89 गुना
GMP में गिरावट
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹201 से ₹212 प्रति शेयर तय किया है. ग्रे मार्केट में इसका GMP 24 मार्च की दोपहर तक करीब ₹6 दर्ज किया गया, जिससे संभावित लिस्टिंग प्राइस ₹218 के आसपास होने की उम्मीद है. यानी निवेशकों को करीब 2.8% का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि जीएमपी पहले के मुकाबले लुढ़का है. 23 मार्च को ये 7 रुपये था.
लॉट साइज और निवेश
इस IPO का लॉट साइज 70 शेयर रखा गया है, यानी निवेशकों को न्यूनतम निवेश के लिए करीब ₹14,840 (ऊपरी प्राइस बैंड पर) लगाने होंगे. संभावित अलॉटमेंट डेट 30 मार्च 2026 हो सकती है. इस इश्यू के रजिस्ट्रार KFin Technologies हैं, जबकि Emkay Global Financial Services और Keynote Financial Services इसके लीड मैनेजर हैं.
ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज हाउस SBI Capital Securities ने इस IPO को सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. उनके अनुसार कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार ग्रोथ दिखाई है. FY23 से FY25 के बीच कंपनी का रेवेन्यू CAGR 23.3%, EBITDA 43.3% और PAT 86.5% की दर से बढ़ा है. ऊपरी प्राइस बैंड ₹212 पर कंपनी का वैल्यूएशन FY25 के आधार पर लगभग 36.1x PE और FY26 के अनुमान पर 22.6x PE बैठता है, जो ग्रोथ को देखते हुए ठीक माना जा रहा है. इसके अलावा कंपनी का बिजनेस मॉडल भी मजबूत माना जा रहा है, जो इसे लंबे समय में स्केलेबल ग्रोथ देने में मदद कर सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हॉस्पिटल चेन मणिपाल हेल्थ ने IPO के लिए किया आवेदन, जानें- कितना बड़ा हो सकता है इश्यू का साइज
आज से खुल रहा इस पावर कंपनी का IPO, ₹1100 करोड़ जुटाने का है टारगेट, जानें GMP क्या दे रहा संकेत
Coal India का बड़ा दांव, MCL और SECL में 25% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी; आने वाला है बड़ा IPO मौका
