Harikanta Overseas IPO: पहले दिन इतना हुआ सब्सक्राइब, NII कैटेगरी में रही हलचल; जानें GMP का हाल

Harikanta Overseas IPO 20 मई से निवेशकों के लिए खुल चुका है. SME सेगमेंट के इस IPO का प्राइस बैंड 91 रुपये से 96 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. पहले दिन इश्यू को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और NII कैटेगरी में हलचल देखने को मिली. कंपनी इस IPO के जरिए 25.6 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.

आईपीओ Image Credit: FreePik

Harikanta Overseas IPO: Harikanta Overseas का IPO निवेशकों के लिए आज यानी 20 मई को दांव लगाने के लिए खुला है. SME सेगमेंट का यह IPO 22 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 91 रुपये से 96 रुपये प्रति शेयर तय किया है और ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी करीब 25.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. बाजार में इस IPO को लेकर निवेशकों के बीच अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 0.27 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल नहीं है. इसका मतलब है कि IPO से जुटाई गई पूरी राशि सीधे कंपनी के पास जाएगी. निवेशक इस IPO में 1200 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कहां इस्तेमाल होगी IPO से जुटाई रकम

कंपनी ने बताया है कि IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नई मशीनों की खरीद, फैक्ट्री परिसर स्थापित करने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

कब हो सकता है अलॉटमेंट और लिस्टिंग

Harikanta Overseas IPO का अलॉटमेंट 25 मई को फाइनल होने की संभावना है. वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 मई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है. SME IPO में निवेश करने वाले निवेशकों की नजर अब इसके सब्सक्रिप्शन आंकड़ों और GMP पर बनी हुई है.

क्या करती है कंपनी

Harikanta Overseas सिंथेटिक टेक्सटाइल फैब्रिक्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी इकट फैब्रिक्स, पॉलिएस्टर गारमेंट फैब्रिक्स, साड़ी फैब्रिक्स, धुपियन फैब्रिक्स, पॉली लिनन और नेचुरल फाइबर फैब्रिक्स जैसे प्रोडक्ट तैयार करती है. कंपनी मुख्य रूप से महिलाओं के कपड़ों के लिए फैब्रिक सप्लाई करती है, जिनमें साड़ी, ड्रेस मटेरियल और कुर्ता फैब्रिक शामिल हैं.

इसके अलावा कंपनी पुरुषों के कुर्तों के लिए भी फैब्रिक उपलब्ध कराती है. कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात के सूरत में स्थित है. इसके साथ ही कंपनी दिल्ली, बेंगलुरु और कर्नाटक समेत कई घरेलू बाजारों के अलावा Bahrain, Singapore तथा Thailand जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों का निर्यात करती है.

पहले दिन कैसा रहा सब्सक्रिप्शन

IPO के पहले दिन निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. आंकड़ों के मुताबिक, शाम तक यह इश्यू 0.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. कंपनी को 26.70 लाख शेयरों के मुकाबले 2.50 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. रिटेल निवेशक कैटेगरी में 5 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया, जबकि NII कैटेगरी 0.11 गुना सब्सक्राइब हुई. SME IPO में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, खासकर उन कंपनियों में जो विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही हैं.

कैसा है GMP संकेत

Investorgain के मुताबिक Harikanta Overseas IPO का GMP फिलहाल शून्य है. इसका संकेत है कि शेयरों की लिस्टिंग ऊपरी प्राइस बैंड 96 रुपये के आसपास हो सकती है.

यह भी पढ़ें: लोन न चुकाने पर मोबाइल फोन ब्लॉक या डिसेबल नहीं कर सकते बैंक, RBI का सुझाव… करें सिर्फ ये काम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.