ग्रीस से भारत पैसा भेजना हुआ आसान, Eurobank ने शुरू की UPI सर्विस; जानें कैसे करेगा काम

Eurobank ने Greece में रहने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए UPI आधारित Remittance Service शुरू की है. इस सुविधा के जरिए ग्राहक कम खर्च में लगभग तुरंत भारत पैसा भेज सकेंगे. यह सर्विस NPCI International Payments Limited और Eurobank की साझेदारी से शुरू हुई है.

Eurobank ने Greece में रहने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए UPI आधारित Remittance Service शुरू की है. Image Credit: money9live

Eurobank ने ग्रीस में रहने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए UPI बेस्ड रेमिटेंस सर्विस शुरू कर दी है. इस नई सर्विस के जरिए अब भारतीय ग्राहक तेजी से और कम खर्च में भारत पैसा भेज सकेंगे. बैंक का कहना है कि ट्रांजैक्शन लगभग तुरंत पूरा हो जाएगा और पैसा सीधे भारत के बैंक खातों में पहुंच जाएगा. यह सर्विस पिछले सोमवार से शुरू की गई है. इस कदम को भारत के UPI सिस्टम की वैश्विक पहुंच बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

UPI सिस्टम से कैसे होगा पैसा ट्रांसफर

नई सर्विस के तहत ग्रीस में यूरोबैंक अकाउंट रखने वाले भारतीय ग्राहक UPI लिंक्ड सिस्टम के जरिए भारत पैसा भेज पाएंगे. इसके लिए यूरोबैंक और National Payments Corporation of India की सहयोगी संस्था NPCI International Payments Limited के बीचटेक्निकल पार्टनरशिप की गई है. दोनों सिस्टम्स को जोड़कर ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है जिससे पैसा ट्रांसफर आसान और तेज हो सके.

कम खर्च में होगा तुरंत ट्रांसफर

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोबैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस सर्विस पर कुछ चार्ज जरूर लिया जाएगा, लेकिन इसे बहुत कम रखा जाएगा. बैंक का कहना है कि चार्ज केवल प्लेटफॉर्म के ऑपरेशनल खर्च को पूरा करने के लिए होगा. इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहकों को पैसा भेजने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पडे़गा और ट्रांसफर लगभग तुरंत हो जाएगा.

भारतीय समुदाय को मिलेगा फायदा

यह सुविधा फिलहाल ग्रीस में रहने वाले उन भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनका खाता यूरोबैंक में है. बैंक का उद्देश्य ग्रीस में बसे भारतीय समुदाय के लिए पैसे भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाना है. पहले अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर में ज्यादा समय और अधिक चार्ज लगता था, लेकिन अब UPI बेस्ड सिस्टम से यह प्रक्रिया तेज और सस्ती होने की उम्मीद है.

2024 में हुआ था समझौता

UPI आधारित क्रॉस बॉर्डर पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 2024 की शुरुआत में यूरोबैंक और एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के बीच समझौता हुआ था. इस समझौते का मकसद ग्रीस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाना था. भारत का UPI सिस्टम पहले ही कई देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अब ग्रीस भी इस नेटवर्क से जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें- Google ने बदल दिया सर्च का खेल! अब ChatGpt की तरह देगा जवाब, बिना क्लिक मिलेगी पूरी जानकारी

भारत में भी ऑफिस खोलेगा यूरोबैंक

यूरोबैंक अब भारत में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. साइप्रस के राष्ट्रपति Nikos Christodoulides की भारत यात्रा के दौरान बैंक मुंबई में अपना पहला प्रतिनिधि कार्यालय खोलेगा. यह कार्यालय क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन, बिजनेस और भारत तथा ग्रीस साइप्रस के बीच इकोनॉमिक एक्टिविटी को को आसान बनाने में मदद करेगा.