इस IPO का GMP मचा रहा तहलका! पहले ही दिन 2 गुना सब्सक्राइब, एक लॉट पर ₹ 50000 मुनाफे की उम्मीद
IPO को पहले दिन 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला. इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी में देखने को मिली, जहां इश्यू 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. वहीं रिटेल निवेशकों ने भी जोरदार भागीदारी दिखाई और उनका हिस्सा 2 गुना से ज्यादा भर गया. इश्यू 25 मई को बंद होगा.
Q-Line Biotec का SME IPO बुधवार को निवेशकों के लिए खुला. इस इश्यू को 2 दूसरे दिन शानदार रिस्पांस मिला. NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर आए इस IPO को पहले दिन 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला. मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. कंपनी इस IPO के जरिए करीब 214.48 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 62.53 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं. IPO का प्राइस बैंड 326 रुपये से 343 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट पर निवेशकों के करीब 50000 रुपये का मुनाफा हो सकता है.
GMP पहुंचा 42 फीसदी प्रीमियम पर
Q-Line Biotec का GMP हाल के समय के सबसे मजबूत SME IPO में गिना जा रहा है. इंवेस्टरगेन के मुताबिक, इसका GMP 36.44 फीसदी है. अपर प्राइस बैंड 343 रुपये के हिसाब से देखें तो इसकी लिस्टिंग 468 रुपये पर हो सकती है. रिटेल निवेशक इसके लिए कम से कम 2 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एक लॉट में 400 शेयर हैं. इस लिहाज से हर एक लॉट पर निवेशकों को 50000 रुपये का मुनाफा हो सकता है.
पहले दिन ही जबरदस्त सब्सक्रिप्शन
IPO को पहले दिन 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला. इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी में देखने को मिली, जहां इश्यू 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. वहीं रिटेल निवेशकों ने भी जोरदार भागीदारी दिखाई और उनका हिस्सा 2 गुना से ज्यादा भर गया. इश्यू 25 मई को बंद होगा.
क्या करती है कंपनी?
साल 2013 में शुरू हुई क्यू-लाइन बायोटेक इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स यानी IVD और हेल्थकेयर सॉल्यूशंस सेक्टर में काम करती है. कंपनी क्लिनिकल केमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, इम्यूनोडायग्नोस्टिक्स और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स से जुड़े प्रोडक्ट बनाती और सप्लाई करती है.
इसके अलावा कंपनी पॉइंट-ऑफ-केयर डिवाइसेज, रैपिड टेस्ट किट, पैथोलॉजी इक्विपमेंट और हेल्थकेयर कंज्यूमेबल्स भी सप्लाई करती है. कोविड महामारी के दौरान कंपनी ने RT-PCR किट, RNA एक्सट्रैक्शन किट और वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम जैसे प्रोडक्ट्स के निर्माण में भी तेजी से विस्तार किया था.
IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां होगा?
कंपनी ने बताया कि IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कुछ कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
कौन हैं प्रमोटर और बुक रनिंग लीड मैनेजर?
कंपनी में प्रमोटर्स की मजबूत हिस्सेदारी है और पब्लिक शेयरहोल्डर्स में विकास खेमानी की हिस्सेदारी भी शामिल है. IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर HEM Securities और Share India Capital Services हैं, जबकि Purva Sharegistry रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है.
इसे भी पढ़ें- Q4 में Mutual Funds ने बढ़ाया इन शेयरों में दांव, Adani Power से Ola Electric तक कई स्टॉक फोकस में, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ईरान युद्ध ने ब्लॉक किया Jio IPO का रास्ता, 4 अरब डॉलर जुटाने का प्लान; लेकिन निवेशकों को सता रहा ये डर
Harikanta Overseas IPO: पहले दिन इतना हुआ सब्सक्राइब, NII कैटेगरी में रही हलचल; जानें GMP का हाल
शेयर बाजार में आने वाली है IPO लॉक-इन एक्सपायरी की लहर, 34 अरब डॉलर के शेयर होंगे ‘फ्री’; जानें- डेडलाइन
