SIP निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! गोल्ड से फार्मा तक इन फंड्स ने 5 साल में कराई तगड़ी कमाई; 35% तक दिया रिटर्न
अगर आप SIP के जरिए लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो ये म्यूचुअल फंड्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. पिछले 5 वर्षों में गोल्ड फंड्स, फार्मा फंड्स, स्मॉल कैप फंड्स और इंफ्रास्ट्रक्चरआधारित फंड्स ने निवेशकों को 35 फीसदी तक का XIRR रिटर्न दिया है. SBI Gold Fund, Quantum Gold Savings Fund, Axis Gold Fund और दूसरे टॉप परफॉर्मिंग फंड्स ने निवेशकों की रकम को लाखों रुपये तक पहुंचाया है.
SIP Investment: अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं और हर महीने छोटी रकम से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो SIP एक बेहतर विकल्प माना जाता है. खासतौर पर 5 साल या उससे ज्यादा के निवेश लक्ष्य वाले निवेशकों के बीच SIP तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कई म्यूचुअल फंड्स ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, कुछ फंड्स ने SIP निवेश पर 20 फीसदी से ज्यादा XIRR तक का रिटर्न दिया है. ऐसे में अगर किसी निवेशक ने हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती, तो उसका निवेश आज लाखों रुपये तक पहुंच सकता था.
गोल्ड फंड्स ने किया सबसे ज्यादा कमाल
वैल्यू रिसर्च के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में गोल्ड आधारित म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है. SBI Gold Fund, Quantum Gold Savings Fund और Axis Gold Fund ने क्रमशः 34.86 फीसदी, 34.84 फीसदी और 34.47 फीसदी का XIRR दिया.
यदि किसी निवेशक ने इन फंड्स में हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती, तो उसका निवेश बढ़कर लगभग 13.77 लाख रुपये से 13.89 लाख रुपये तक पहुंच जाता. गोल्ड फंड्स को हाल के वर्षों में वैश्विक अनिश्चितताओं और सोने की बढ़ती कीमतों का बड़ा फायदा मिला है.
ICICI Prudential Bharat 22 FoF ने भी दिया मजबूत रिटर्न
ICICI Prudential Bharat 22 FoF ने भी पिछले पांच वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया. इस फंड ने SIP निवेश पर 21.60 फीसदी का XIRR दिया. अगर किसी निवेशक ने हर महीने 10,000 रुपये निवेश किए होते, तो उसकी कुल रकम आज करीब 10.18 लाख रुपये हो जाती. यह फंड मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों और PSU स्टॉक में निवेश करता है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर फंड्स चमके
देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी का असर म्यूचुअल फंड्स पर भी दिखाई दिया. DSP India T.I.G.E.R Fund और LIC MF Infrastructure Fund ने क्रमशः 21.38 फीसदी और 21.04 फीसदी XIRR दिया. इन फंड्स में हर महीने 10,000 रुपये की SIP करने वाले निवेशकों की रकम लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती. वहीं Bank of India Manufacturing Fund ने भी 20.02 फीसदी का रिटर्न दिया. इस फंड में की गई 10,000 रुपये की मासिक SIP आज करीब 9.80 लाख रुपये तक पहुंच जाती.
स्मॉल कैप और फार्मा फंड्स ने भी दिखाया दम
स्मॉल कैप और हेल्थकेयर सेक्टर फंड्स ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. Bandhan Small Cap Fund ने 19.94 फीसदी XIRR दिया. वहीं ICICI Prudential Pharma Healthcare and Diagnostics Fund ने 19.86 फीसदी का रिटर्न दिया. इन दोनों फंड्स में 10,000 रुपये की मासिक SIP लगभग 9.76 लाख रुपये से 9.78 लाख रुपये तक पहुंच गई होती.
मल्टी एसेट फंड भी रहा मजबूत
Quant Multi Asset Allocation Fund ने भी पिछले पांच वर्षों में 19.57 फीसदी XIRR दिया. मल्टी एसेट फंड्स अलग-अलग एसेट क्लासेस में निवेश करते हैं, जिससे जोखिम कुछ हद तक संतुलित रहता है.
यह भी पढ़ें: Q4 में Mutual Funds ने बढ़ाया इन शेयरों में दांव, Adani Power से Ola Electric तक कई स्टॉक फोकस में, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Solar-Wind सेक्टर की तेजी से चमके ये Mutual Funds, 1 साल में मिला 25% तक रिटर्न, जानें लिस्ट का किंग कौन?
SEBI का नया प्लान, सैलरी से सीधे Mutual Fund में जाएगा पैसा; कंपनियां कर सकेंगी कर्मचारियों की ओर से पेमेंट
SBI के इन 3 फंड्स ने दिखाया दम! कम एक्सपेंस रेशियो के साथ दिया शानदार रिटर्न
