RCB के बाद RR भी बिका… ₹15660 करोड़ की मेगा डील, अब अदार पूनावाला समेत इन दिग्गजों के हाथ में कमान

राजस्थान रॉयल्स को मित्तल परिवार ने खरीदा है. लक्ष्मी मित्तल और आदित्य मित्तल इस डील का हिस्सा हैं. अदार पूनावाला ने भी इसमें साझेदारी की है. यह टीम पहले मनोज बादले और उनके निवेशकों के पास थी. इस सौदे की कीमत करीब 15,660 करोड़ रुपए है.

Rajasthan Royals Image Credit: @IPL

IPL rajasthan Royal Sold: IPL में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजस्थान रॉयल्स टीम की मालिकाना हक में बड़ा सौदा हुआ है. देश के बड़े उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस टीम को खरीद लिया है. इस डील की कीमत करीब 15,660 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

यह IPL के इतिहास की बड़ी डील्स में से एक है. इससे पहले भी कई बड़ी टीमों की खरीद-फरोख्त हुई है, लेकिन यह डील खास इसलिए है क्योंकि इसमें देश के दो बड़े बिजनेस नाम जुड़े हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए यह एक नया दौर शुरू होने वाला है.

किसने खरीदी टीम

राजस्थान रॉयल्स को मित्तल परिवार ने खरीदा है. लक्ष्मी मित्तल और आदित्य मित्तल इस डील का हिस्सा हैं. अदार पूनावाला ने भी इसमें साझेदारी की है. यह टीम पहले मनोज बादले और उनके निवेशकों के पास थी. इस सौदे की कीमत करीब 15,660 करोड़ रुपए है. यह IPL की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है. इसमें टीम के साथ-साथ उसकी दूसरी लीग की टीमें भी शामिल हैं.

किसके पास कितनी हिस्सेदारी

डील पूरी होने के बाद हिस्सेदारी इस तरह होगी. मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सा होगा. अदार पूनावाला के पास करीब 18 प्रतिशत हिस्सा होगा. बाकी 7 प्रतिशत पुराने निवेशकों के पास रहेगा. यह सौदा 2026 के तीसरे क्वार्टर तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके लिए BCCI और अन्य एजेंसियों की मंजूरी जरूरी है.

पुराने मालिक की भूमिका

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बादले टीम के साथ जुड़े रहेंगे. वह बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे. उनका अनुभव टीम के काम आएगा. लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उनका राजस्थान से खास रिश्ता है. उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है. वह टीम के साथ जुड़कर खुश हैं. आदित्य मित्तल ने कहा कि टीम नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती है और वे इस परंपरा को जारी रखेंगे.

टीम का मौजूदा प्रदर्शन

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स की नई मालिकाना हक से टीम के भविष्य में बड़ा बदलाव आ सकता है. मित्तल परिवार और अदार पूनावाला के आने से टीम को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे ₹3491 करोड़ के तीन IPO, GMP में उछाल; ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन