अगले 3 दिनों तक मौसम में होगा बड़ा उलटफेर, तूफान के साथ गरज-चमक-बारिश; UP समेत 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
अगले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. यूपी समेत कई राज्यों में आंधी, तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने 15 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
IMD Weather Alert: उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेता दिख रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 3 से 5 मई के बीच कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.
उत्तर भारत में कहां-कहां असर
IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 5 मई तक बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी 3 से 6 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान में 4 मई को तेज आंधी (50-60 किमी/घंटा) और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.
तापमान में भी बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद 6 से 9 मई के बीच तापमान फिर से बढ़ सकता है. बीते 24 घंटों में भी कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश दर्ज की गई. राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई इलाकों में 50-90 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं. वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि देखी गई, जबकि राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चली.
इसे भी पढ़ें- IPL के बीच अर्जुन तेंदुलकर की चमकी किस्मत, बेस प्राइस से 400% उछाल के साथ इस टीम ने खरीदा
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 6 मई के बीच आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
- 4 मई को दिनभर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 50 से 70 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की संभावना है. तापमान गिरकर 34 से 36 डिग्री तक आ सकता है.
- 5 मई को बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं. तेज हवाएं (20 से 40 किमी/घंटा) चलेंगी. तापमान और गिरकर 32–34 डिग्री के आसपास रहेगा.
- 6 मई को आसमान आंशिक बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर के बाद गरज-चमक की संभावना है. तापमान फिर थोड़ा बढ़कर 36 से 38 डिग्री पारा हो सकता है.
Latest Stories
ऑड-इवेन की वापसी, इस राज्य में हुआ लागू; जानें- कब से कब तक चलेंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट
TV9 CBC 2026: TCS बना चैंपियन, रोमांचक मुकाबले में Amazon को हराया
कहीं 45 डिग्री की गर्मी तो कहीं भारी बारिश; अगले 7 दिन मौसम रहेगा खतरनाक; जानें मौसम का ताजा अपडेट
