Reliance का ₹90,000 करोड़ का मेगा प्लान, क्या शुरू होने वाला है कमाई का नया Super Cycle?

पिछले तीन सालों में जियो 5G नेटवर्क, खुदरा विस्तार और नए ऊर्जा परियोजनाओं में भारी निवेश करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ अब एक महत्वपूर्ण बदलाव के मुहाने पर खड़ी है. विश्लेषकों का अनुमान है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच लगभग ₹90,000 करोड़ का संचयी फ्री कैश फ्लो (FCF) उत्पन्न कर सकती है. यह राशि कंपनी के लिए एक नए सुपर साइकिल की शुरुआत का संकेत दे रही है.

फ्री कैश फ्लो वह नकदी होती है जो किसी कंपनी के परिचालन से आती है और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के बाद बचती है. पिछले कुछ समय से रिलायंस का कैपेक्स अधिक होने के कारण इसका फ्री कैश फ्लो दबाव में था, लेकिन अब यह तस्वीर बदलती दिख रही है. कंपनी का भारी निवेश चक्र लगभग पूरा हो चुका है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में कैपेक्स की गति धीमी होगी और निवेश किए गए प्रोजेक्ट्स कमाई करना शुरू करेंगे.

Short Videos