भारत पर Suntory का बड़ा दांव! 2030 तक Japan-US के बाद तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाने का प्लान
भारत के तेजी से बढ़ते व्हिस्की मार्केट पर Suntory Global Spirits ने बड़ा दांव लगाया है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक भारत को रेवेन्यू के लिहाज से अपना तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाना है. भारत में फिलहाल कंपनी करीब 150 मिलियन डॉलर की एनुअल सेल्स करती है. Suntory की स्ट्रैटेजी में Oaksmith Whisky की अहम भूमिका होगी, जबकि Jim Beam, Hibiki और Toki के जरिए प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट किया जाएगा.
Highlights
- Suntory का लक्ष्य 2030 तक भारत को Japan और US के बाद अपना तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाने का है.
- Jim Beam, Hibiki और Toki से Premium Segment को Target करेगी कंपनी.
- 2030 तक 1 बिलियन डॉलर सेल्स का टार्गेट रखा है.
Suntory India: भारत के तेजी से बढ़ते व्हिस्की मार्केट पर दुनिया की बड़ी स्पिरिट्स कंपनियों की नजर है. इसी कड़ी में Suntory Global Spirits ने भारत को लेकर बड़ी ग्रोथ स्ट्रैटेजी तैयार की है. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक भारत को रेवेन्यू के लिहाज से अपना तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाना है. फिलहाल Japan और US कंपनी के सबसे बड़े मार्केट्स हैं. Suntory के CEO Greg Hughes के मुताबिक, भारत को कंपनी के ग्लोबल बिजनेस का तीसरा बड़ा आधार बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.
150 मिलियन डॉलर की सेल्स करती है कंपनी
Suntory Global Spirits फिलहाल भारत से करीब 150 मिलियन डॉलर की एनुअल सेल्स करती है. कंपनी ने पहले 2030 तक भारत में 1 बिलियन डॉलर की एनुअल सेल्स का टारगेट तय किया था. हालांकि, Hughes ने इस टारगेट की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. कंपनी का फोकस अब भारत में अपने व्हिस्की बिजनेस को बड़े स्तर पर स्केल करने और मार्केट शेयर बढ़ाने पर है.
Oaksmith बनेगा Mass और Mid-Premium Segment का बड़ा ब्रांड
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, Suntory की India Strategy में Oaksmith Whisky की सबसे अहम भूमिका होगी. कंपनी भारत में तैयार की जाने वाली Oaksmith Whisky के जरिए Mass और Mid-Premium Segment के बड़े कंज्यूमर बेस तक पहुंचने की योजना बना रही है. Oaksmith को Suntory के Chief Blender Shinji Fukuyo के साथ डेवलप किया गया है.
कंपनी का मानना है कि भारत में केवल महंगी व्हिस्की या इंपोर्टेड ब्रांड्स के जरिए ग्रोथ हासिल करना पर्याप्त नहीं होगा. इसलिए Oaksmith के जरिए बड़े IMFL सेगमेंट में स्केल हासिल करने की कोशिश की जाएगी. Suntory के मुताबिक, कंपनी भारत में मैसिव प्रीमियमाइजेशन पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि IMFL सेगमेंट में स्केल और मार्केट शेयर बढ़ाने पर ज्यादा जोर देगी.
Premium Segment में Jim Beam और Japanese Whisky
Mass और Mid-Premium Segment में Oaksmith के साथ Suntory प्रीमियम कंज्यूमर्स के लिए अपने इंपोर्टेड ब्रांड्स का इस्तेमाल करेगी. Jim Beam के अलावा Japanese Whisky Brands Hibiki और Toki पर कंपनी का खास फोकस रहेगा. इस तरह Suntory भारत के अलग-अलग प्राइस सेगमेंट्स में अपने ब्रांड्स को पोजिशन करने की तैयारी कर रही है.
भारत 2025 में करीब 260 मिलियन केसेज की सेल्स के साथ वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा व्हिस्की मार्केट था. Suntory के मुताबिक, भारत में व्हिस्की मार्केट के अलग-अलग सेगमेंट्स के भीतर ही प्रीमियमाइजेशन हो रही है. यानी कंज्यूमर सिर्फ महंगे इंपोर्टेड या सिंगल माल्ट ब्रांड्स की तरफ नहीं जा रहे हैं, बल्कि अपने-अपने सेगमेंट में बेहतर और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहे हैं.
Indian Single Malt Launch करने की फिलहाल योजना नहीं
जहां भारत में Indian Single Malt Category तेजी से बढ़ रही है, वहीं Suntory फिलहाल अपना Indian Single Malt लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है. कंपनी का फोकस बड़े और तेजी से बढ़ रहे कंज्यूमर बेस को अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के जरिए टारगेट करने पर रहेगा.
Suntory के मुताबिक, भारत में 2030 तक लीगल ड्रिंकिंग एज वाले करीब 100 मिलियन नए कंज्यूमर्स जुड़ सकते हैं. कंपनी के लिए यही लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का बड़ा आधार है. इसके मुकाबले मैच्योर मार्केट्स में नए कंज्यूमर्स की संख्या घट रही है.
Local Infrastructure पर होगा बड़ा Focus
भारत में एक्सपेंशन के लिए Suntory को रेगुलेटरी और कमर्शियल कैपेबिलिटीज मजबूत करनी होंगी. कंपनी के मुताबिक, भारत का मार्केट डायनामिक और एक्साइटिंग होने के साथ-साथ कॉम्प्लिकेटेड और हाईली रेगुलेटेड भी है. इसलिए कंपनी अलग-अलग मार्केट्स में रेगुलेटरी कैपेबिलिटीज और कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन को मजबूत करने पर निवेश करेगी.
बॉटलिंग कैपेसिटी बढ़ाना भी कंपनी की प्रायोरिटी में शामिल है. इसके लिए को-मैन्युफैक्चरिंग अरेंजमेंट्स का सहारा लिया जा सकता है. कंपनी ने फिलहाल किसी बड़े एक्विजिशन की योजना का संकेत नहीं दिया है. इसके बजाय ऑर्गनाइजेशन, सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केट-बाय-मार्केट रेगुलेटरी कैपेबिलिटीज को मजबूत करने पर शुरुआती निवेश किया जाएगा.
2 साल पहले लोकल यूनिट की स्थापना
Suntory ने करीब 2 साल पहले Suntory India नाम से एक अलग लोकल यूनिट भी स्थापित की थी, जिसका उद्देश्य भारत में ग्रुप के सॉफ्ट ड्रिंक्स और वेलनेस ब्रांड्स के लिए एक्सपेंशन अपॉर्च्युनिटीज तलाशना था. फिलहाल कंपनी ने अपने RTD पोर्टफोलियो को India Business से अलग रखा है. मैनेजमेंट के मुताबिक, RTD सेगमेंट को बाद में दूसरे फेज में शामिल किया जा सकता है, जब व्हिस्की बिजनेस को जरूरी स्केल हासिल हो जाए.
यह भी पढ़ें: बैंकिंग सबूतों के लिए भारत को 135 साल बाद मिला नया कानून, डिजिटल रिकॉर्ड बनेंगे कोर्ट में एविडेंस; जानें 5 बड़े बदलाव
Latest Stories
बैंकिंग सबूतों के लिए भारत को 135 साल बाद मिला नया कानून, डिजिटल रिकॉर्ड बनेंगे कोर्ट में एविडेंस; जानें 5 बड़े बदलाव
Gold Price Today: सोना 940 रुपये सस्ता, चांदी भी 2400 रुपये गिरी, जानें आज का ताजा भाव
चंद्रशेखरन के इस्तीफे पर टाटा संस का बोर्ड दो फाड़, डायरेक्टर्स के बीच इस बात पर बहस, क्या रद्द हो जाएगी आज की AGM?
