छंटनी के बीच FY26 में TCS के कर्मचारियों की संख्या 23000 से ज्यादा घटी, जानें- अब कितने एम्प्लॉई कर रहे हैं काम
TCS ने स्किल मिसमैच का हवाला देते हुए लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है. चीफ HR ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने रिलीज में कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम 1 अप्रैल से सभी ग्रेड्स में सालाना सैलरी बढ़ोतरी लागू कर रहे हैं.
IT की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY26 में 23,000 से अधिक कर्मचारियों की कमी की है. IT कंपनी ने छंटनी और कम मांग के चलते अपने वर्कफोर्स को फिर से व्यवस्थित किया और साल के आखिर में कर्मचारियों की कुल संख्या 5,84,519 रही. इस तिमाही में FY26 (Q4FY26) की मार्च तिमाही में TCS के कर्मचारियों की संख्या में नेट आधार पर 2,356 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई. TCS ने स्किल मिसमैच का हवाला देते हुए लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है.
19 साल में पहली बार कर्मचारियों की संख्या में गिरावट
यह पिछले साल के मुकाबले एक उलटफेर है, जब मुंबई स्थित इस कंपनी ने FY24 में 19 साल में पहली बार कर्मचारियों की संख्या में सालाना गिरावट के बाद, FY25 में अपने वर्कफोर्स में बढ़ोतरी की थी.
AI-फर्स्ट कल्चर बनाना
चीफ HR ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने रिलीज में कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम 1 अप्रैल से सभी ग्रेड्स में सालाना सैलरी बढ़ोतरी लागू कर रहे हैं. Q4 में हमने अनुभवी टैलेंट और कैंपस हायरिंग के जरिए अपनी भविष्य के लिए तैयार वर्कफोर्स में निवेश जारी रखा. AI-फर्स्ट कल्चर बनाना और अपने लोगों को AI-रेडी स्किल्स से लैस करना FY26 में हमारी मुख्य प्राथमिकता रही और यह FY27 में भी जारी रहेगी, क्योंकि हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं.’
कंपनी छोड़ने की दर
FY24 में मुंबई में हेडक्वार्टर वाली इस कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 19 साल में पहली बार कम हुई. FY22 में, TCS ने कुल 1.03 लाख नए कर्मचारी जोड़े थे. इस तिमाही में कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर (Attrition) पिछले तिमाही के 13.5 फीसदी से थोड़ी बढ़कर 13.7 फीसदी हो गई. इस बीच, TCS ने चौथी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए. कंपनी के मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी हुई और उसका रेवेन्यू बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
TCS ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 12.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 13,718 करोड़ रुपये रहा. जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 12,224 करोड़ रुपये था. TCS ने Q4FY26 के दौरान सालाना आधार पर 9.6 फीसदी का कंसोलिडेटेडल रेवेन्यू बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 70,698 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया. पिछले वर्ष इसी अवधि में रेवेन्यू 64,479 करोड़ रुपये था.
TCS बोर्ड ने कंपनी के 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 31 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है.
Latest Stories
वीकेंड पर OTT का तड़का! थ्रिलर, रोमांस और ड्रामा से भरपूर नई फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
TCS Q4 Results 2026: मुनाफा 12 फीसदी उछलकर 13718 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 9% से अधिक की बढ़ोतरी; डिविडेंड का ऐलान
ईरान-अमेरिका-कतर सबके डूबे पैसे, लेकिन रूस की हो गई मौज, पुतिन के खजाने में आएंगे 9 अरब डॉलर
