Tim Cook आउट… John Ternus इन! Apple में बड़ा फेरबदल, जानिए कौन हैं नए CEO और कितनी है नेटवर्थ

Tim Cook अब CEO पद छोड़ रहे हैं. उनकी जगह कंपनी के अंदर ही लंबे समय से काम कर रहे इंजीनियर John Ternus को नया CEO बनाया गया है. यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब पूरी टेक दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

Apple new CEO Image Credit: Canva/Money9 live

Apple new CEO: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. करीब 15 साल तक कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले Tim Cook अब CEO पद छोड़ रहे हैं. उनकी जगह कंपनी के अंदर ही लंबे समय से काम कर रहे इंजीनियर John Ternus को नया CEO बनाया गया है. यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब पूरी टेक दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

कुक के नेतृत्व में Apple ने रिकॉर्ड कमाई की और अपनी वैल्यू को कई गुना बढ़ाया. अब जिम्मेदारी टर्नस के कंधों पर होगी कि वह कंपनी को नए दौर में आगे ले जाएं और नई तकनीकों में मजबूत पकड़ बनाएं. यह सिर्फ एक पद बदलाव नहीं, बल्कि Apple के भविष्य की नई दिशा भी तय करेगा.

टिम कुक का कार्यकाल खत्म, नई भूमिका में रहेंगे

टिम कुक 1 सितंबर से CEO पद छोड़ देंगे. उन्होंने साल 2011 में Steve Jobs के बाद कंपनी की कमान संभाली थी. उनके समय में Apple की मार्केट वैल्यू कई गुना बढ़कर लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई. अब कुक कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और बड़े फैसलों में जुड़े रहेंगे.

जॉन टर्नस होंगे नए CEO

  • Apple ने जॉन टर्नस को नया CEO बनाया है.
  • टर्नस साल 2001 से कंपनी के साथ जुड़े हैं और हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम को लीड कर चुके हैं.
  • उन्होंने iPhone, iPad, Mac जैसे प्रोडक्ट्स के डिजाइन और डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है.
  • उनकी छवि एक शांत और मजबूत लीडर की है, जो टीम के साथ मिलकर काम करते हैं.

कंपनी ने यह बदलाव ऐसे समय पर किया है जब टेक इंडस्ट्री तेजी से AI की ओर बढ़ रही है. Apple भी अब अपने प्रोडक्ट्स में AI को और ज्यादा शामिल करना चाहता है. टर्नस के नेतृत्व में कंपनी हार्डवेयर और नई टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दे सकती है.

पैरामीटरजॉन टर्नसटिम कुक
पदCEO (नए)CEO / Executive Chairman
अनुमानित नेटवर्थ$75 मिलियन (₹600+ करोड़)$2.5–3 बिलियन (₹20,000–25,000 करोड़)
बेस सैलरी (लगभग)$1 मिलियन प्रति वर्ष$3 मिलियन प्रति वर्ष
कुल सालाना कमाई$20 मिलियन+ (बोनस + स्टॉक्स सहित)$74.6 मिलियन (2024), ~$99 मिलियन (2022)
सोर्स: Hindustan Times

कुक की बड़ी उपलब्धियां

टिम कुक के नेतृत्व में Apple ने iPhone बिजनेस को मजबूत किया और Apple Watch, AirPods जैसे नए प्रोडक्ट लॉन्च किए. कंपनी ने iCloud, Apple Music, Apple TV+ जैसी सर्विसेज भी बढ़ाईं. उनकी सबसे बड़ी ताकत सप्लाई चेन और ऑपरेशन मैनेजमेंट रही.

यह भी पढ़ें- 5 साल में 2,18,210% का रिटर्न, इस पावर स्टॉक में जबरदस्त रैली; मजबूत ऑर्डर बुक ने बदली चाल