65 अरब बैरल तेल बेचकर US से इतना पैसा कमाएगा वेनेजुएला, ट्रंप बोले- ‘इतिहास की सबसे बड़ी डील’
अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ इतिहास की सबसे बड़ी डील का ऐलान किया है. दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से यूएस को 65 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार पर कंट्रोल मिलेगा. इस डील से वेनेजुएला के पास यूएस से कितना पैसा आएगा, चलिए जानते हैं.
Highlights
- अमेरिका की वेनेजुएला के साथ ऐतिहासिक डील.
- 65 अरब बैरल तेल पर अमेरिका का होगा कंट्रोल.
- दोगुना हो जाएगा अमेरिकी तेल भंडार.
US Venezuela Oil Deal: 28 अगस्त यानी शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने वेनेजुएला के साथ इतिहास की सबसे बड़ी डील का ऐलान किया है. इस डील से कच्चे तेल तक अमेरिका की पहुंच बढ़ेगी, सप्लाई बढ़ेगी और पेट्रोल की कीमतों में कटौती देखने को मिलेगी. डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों और सरकार की साझेदारी से अमेरिका ने 65 अरब बैरल तेल भंडार पर कंट्रोल हासिल कर लिया है.
ट्रुथ पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या लिखा?
ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि इस डील में अमेरिकी टैक्सपेयर्स का एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका का ऑयल रिजर्व दोगुना हो जाएगा और सप्लाई बढ़ेगी, साथ ही यूएस कंज्यूमर्स के लिए पेट्रोल की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी. ट्रंप ने कहा कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो और यूएस डिफेंस सेक्रेटरी Pete Hegseth ने प्राइवेट कंपनियों के साथ पार्टनरशिप के जरिए इस डील को पक्का करने के लिए वेनेजुएला के अंतरिम प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिगेज के साथ काम किया है.
यूएस को तेल बेचकर कितनी होगी वेनेजुएला की कमाई?
वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस एग्रीमेंट का स्वागत किया और कहा कि इस डील से काफी रेवेन्यू आएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस समझौते से वेनेजुएला में काफी इन्वेस्टमेंट आएगा, खासकर ऑयल इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने और अपग्रेड करने में निवेश होगा. यूएस के साथ तेल डील से वेनेजुएला को लगभग 100 अरब यूएस डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट मिलने और हजारों अच्छी सैलरी वाली नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. इस एग्रीमेंट से वेनेजुएला की इकॉनमी को फिर से बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
डेल्सी रोड्रिगेज का कहना है कि वेनेजुएला अपने तेल भंडार का इस्तेमाल नौकरियां पैदा करने, एक बड़ा ऊर्जा उत्पादक बनने, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की आय को बढ़ाने में करना चाहता है. इससे वेनेजुएला अपने देश के लोगों के लिए विकास, रिकवरी, सुरक्षा, उत्पादन के नए दौर की शुरुआत कर रहा है.
ये भी पढ़ें- Bank Holiday Next Week: 31 अगस्त से 6 सितंबर तक, अगले हफ्ते इन 2 दिन बैंक रहेंगे बंद, नहीं होगा कामकाज
Latest Stories
Bank Holiday Next Week: 31 अगस्त से 6 सितंबर तक, अगले हफ्ते इन 2 दिन बैंक रहेंगे बंद, नहीं होगा कामकाज
दिल्ली-एनसीआर में 3.89 रुपए प्रति किलो महंगी हुई CNG, 2026 में 5वीं बार बढ़े दाम
सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट, 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया भाव
