50000 और कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में Volkswagen! मुनाफा बढ़ाने के लिए कंपनी ले सकती है बड़ा फैसला
Volkswagen लागत घटाने और कंपटीशन बढ़ाने के लिए 50000 और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. इससे पहले कंपनी 50000 नौकरियां कम करने पर सहमत हो चुकी है. कंपनी पर चीन में कड़ी कंपटीशन, आयात शुल्क की बढ़ती लागत और घटते मुनाफे का दबाव है.
Volkswagen Job Cuts Volkswagen: में एक बार फिर बड़ी संख्या में नौकरियां जाने की आशंका है. कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल मैसेज में कहा है कि कंपटीशन में बने रहने के लिए करीब 50000 और पद खत्म करने पड़ सकते हैं. इससे पहले कंपनी 50000 कर्मचारियों की छंटनी पर सहमति दे चुकी है. ऐसे में कुल प्रभावित कर्मचारियों की संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है. कंपनी पर बढ़ती लागत और कमजोर मुनाफे का दबाव बना हुआ है.
50000 कर्मचारियों की छंटनी पर बनी सहमति
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Volkswagen पहले ही अपने अलग-अलग कारोबार में करीब 50000 नौकरियां कम करने की योजना पर आगे बढ़ चुकी है. इसमें पोर्शे और ऑडी जैसे उसके प्रमुख ब्रांड भी शामिल हैं. अब कंपनी का कहना है कि लागत कम करने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है. यदि नई योजना लागू होती है तो कुल छंटनी का आंकड़ा एक लाख तक पहुंच सकता है.
कंपनी पर कई तरफ से बढ़ा दबाव
कंपनी इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है. आयात शुल्क से जुड़ी बढ़ती लागत उसके मुनाफे पर असर डाल रही है. चीन में कड़ी कंपटीशन के कारण बिक्री पर दबाव है. इसके साथ ही जर्मनी में मौजूद मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट्स को अधिक स्किल बनाने की जरूरत भी महसूस की जा रही है. इन्हीं कारणों से कंपनी खर्च घटाने की कोशिश कर रही है.
चार फैक्ट्रियों के भविष्य पर बना संशय
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कंपनी अभी यह तय नहीं कर पाई है कि आने वाले वर्षों में चार कारखानों का ऑपरेट किस तरह किया जाएगा. इनमें एमडेन, हनोवर, ज्विकाउ और नेकारसुल्म के यूनिट शामिल हैं. कई लेबर संगठन ने पुनर्गठन की कुछ योजनाओं का विरोध भी किया है. इसी वजह से अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है.
यह भी पढ़ें- चीन-कोरिया-ताइवान से विदेशी निवेशकों ने बनाई दूरी, सिर्फ 1 महीने में निकाले 46 अरब डॉलर; जानें वजह
हर ब्रांड और सेक्टर में हो रहा आकलन
कंपनी ने कहा है कि वह अपने सभी ब्रांड, यूनिट्स और सेक्टर की समीक्षा कर रही है. इसके बाद तय किया जाएगा कि कहां कितने बदलाव जरूरी हैं. मैनेजमेंट का कहना है कि वह प्रैक्टिकल और बैलेंस सॉल्यूशन तलाश रहा है. इसलिए अभी अंतिम संख्या तय नहीं की गई है.
Latest Stories
RBI के लक्ष्य से ऊपर पहुंची महंगाई, जून में तोड़ा 17 महीने का रिकॉर्ड, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर?
जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ, 40.41 अरब डॉलर पर आया एक्सपोर्ट
Happiest Minds में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में सबसे आगे ITC Infotech, जानें- क्यों अहम है ये डील
