किसने, कहां और कितनी रिश्वत मांगी? स्टूडेंट ने बना दी ऐसी वेबसाइट, सबके सामने आएगा रिकॉर्ड
दो भारतीय छात्रों ने Bribes.fyi नाम की वेबसाइट बनाई है, जहां लोग सरकारी दफ्तरों में मांगी गई रिश्वत के मामलों को गुमनाम तरीके से दर्ज कर सकते हैं. 17 अगस्त तक वेबसाइट पर 258 शहरों से 646 मामले दर्ज थे. पुलिस विभाग सबसे ऊपर रहा. हालांकि, वेबसाइट पर दर्ज मामलों के स्वतंत्र सत्यापन को लेकर सवाल भी उठे हैं.
Highlights
- दो भारतीय छात्रों ने Bribes.fyi नाम की वेबसाइट बनाई है.
- जहां लोग सरकारी दफ्तरों में मांगी गई रिश्वत के मामलों को गुमनाम तरीके से दर्ज कर सकते हैं.
- 17 अगस्त तक वेबसाइट पर 258 शहरों से 646 मामले दर्ज थे.
अगर किसी सरकारी दफ्तर में काम कराने के बदले आपसे रिश्वत मांगी गई है, तो इसकी जानकारी अब एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्ज की जा सकती है. दरअसल दो भारतीय छात्रों ने Bribes.fyi नाम की वेबसाइट शुरू की है, जहां लोग रिश्वत मांगे जाने के मामलों की जानकारी गुमनाम तरीके से शेयर कर सकते हैं.
यह प्लेटफॉर्म खुद को एक मुफ्त और लोगों की ओर से चलने वाला प्लेटफॉर्म बताता है. यहां लोग यह भी बता सकते हैं कि उनसे रिश्वत मांगी गई, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया.
कैसे काम करती है ये वेबसाइट?
वेबसाइट पर लोगों की ओर से दी गई शिकायतों को विभाग, शहर और राज्य के आधार पर अलग-अलग रखा जाता है. इसका मकसद अलग-अलग सरकारी विभागों में रिश्वत मांगे जाने के मामलों का एक रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि लोगों को यह समझने में मदद मिल सके कि किस जगह और किस विभाग से जुड़ी कितनी शिकायतें सामने आ रही हैं.
वेबसाइट को महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के BTech छात्र आर्यन निषाद ने बनाया है. वेबसाइट की डोमेन जानकारी के मुताबिक, इसे NameCheap Inc. के जरिए पंजीकृत किया गया है और वेबसाइट 2 जुलाई को शुरू हुई थी.
Police विभाग में सबसे ज्यादा शिकायतें
वेबसाइट पर 17 अगस्त तक 646 रिश्वत के मामले 258 शहरों से दर्ज किए गए थे. इनमें सबसे ज्यादा मामले पुलिस विभाग से जुड़े हैं. पुलिस के खिलाफ 349 मामले दर्ज हैं. इसके बाद RTO में 100, जबकि Revenue/Land Records में 69 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा Passport Office में 43 और Municipal Corporation में 30 मामले दर्ज किए गए हैं.
वेबसाइट के मुताबिक, रिश्वत मांगे जाने की शिकायत करने वाले लोगों में से 37% ने रिश्वत देने से इनकार किया, लेकिन इसके बावजूद अपना काम कराने में सफल रहे.
Karnataka में सबसे ज्यादा मामले
राज्यों की बात करें तो वेबसाइट पर दर्ज मामलों में कर्नाटक सबसे ऊपर है. यहां रिश्वत के 138 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 91 और यूपी में 75 मामले दर्ज हैं.
वहीं दिल्ली में 47, तेलंगाना में 37 और हरियाणा में 35 मामले सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल में 34, बिहार में 29 और आंध्र प्रदेश में 27 मामले दर्ज हैं.
Assam में 100% लोगों ने रिश्वत देने से इनकार किया
वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, Assam में रिश्वत देने से इनकार करने की दर 100% है. हालांकि, यह आंकड़ा सिर्फ एक मामले पर आधारित है, इसलिए इसे बड़े स्तर पर पूरे राज्य की तस्वीर नहीं माना जा सकता.
Goa और Uttarakhand में यह दर 33% है, लेकिन यहां भी सिर्फ तीन-तीन मामले दर्ज हैं. Andhra Pradesh में 26 मामलों के आधार पर 23% और Rajasthan में 17 मामलों के आधार पर 18% लोगों ने रिश्वत देने से इनकार किया.
इसे भी पढ़ें- मंगलवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी; 8% तक मिल सकता है रिटर्न
Latest Stories
रेलवे स्टेशनों पर पानी की क्वालिटी होगी दुरुस्त! E.coli मिलने के बाद 20000 जगह लगाए जाएंगे फिल्ट्रेशन सिस्टम
पान मसाला ऐड पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, FDA ने भेजा नोटिस; जानें मामला
फंडिंग नहीं बनेगी रुकावट, PM Modi ने किया स्टार्टअप्स के लिए 1 लाख करोड़ के ‘इनोवेशन फंड’ का ऐलान
