5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23-29 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल; असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और इन चुनावों में 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में Election Commission of India ने चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए कदम उठाए हैं.
Election Commission of India ने रविवार यानी आज, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन पांचों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मई में अलग-अलग तारीखों को समाप्त हो रहा है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है. चुनावी प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर मई की शुरुआत तक पूरी की जाएगी.
अलग-अलग चरणों में होगा मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा. इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव कार्यक्रम
- पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. राज्य में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी.
- वहीं, Tamil Nadu में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और इसके नतीजे भी 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और इन चुनावों में 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में Election Commission of India ने चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए कदम उठाए हैं. इनमें सबसे पहला कदम SIR प्रक्रिया है, जिसके तहत यह सुनिश्चित किया गया कि मतदाता सूची में कोई भी अयोग्य व्यक्ति शामिल न रहे. इसके अलावा, मतदान प्रक्रिया के दौरान मोबाइल फोन को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की गई है. अब मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखना होगा और वोट डालने के बाद वे उसे वापस ले सकेंगे.
चुनाव के लिए बड़े स्तर की तैयारी
चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पिछली बार कब हुआ था चुनाव?
इन पांच राज्यों में पिछली बार 2021 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे, जिनकी घोषणा 26 फरवरी को की गई थी. उस समय पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था. विधानसभाओं के कार्यकाल की बात करें तो पश्चिम बंगाल का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है. वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून तक चलेगा.
