1 शेयर हो जाएंगे 10! इस इंजीनियरिंग कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, 1 महीने में 55% उछले शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट
दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने निवेशकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अपने शेयरों को 1:10 के अनुपात में बांटने की घोषणा की है. इस कदम से शेयर की कीमत कम होगी और छोटे निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना आसान बनेगा.
Deepak Builders & Engineers India Stock Split: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने अपने निवेशकों के लिए एक अहम फैसला लिया है. कंपनी ने अपने शेयर को छोटे हिस्सों में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट करने का ऐलान किया है. इससे छोटे निवेशकों के लिए कंपनी के शेयर खरीदना ज्यादा आसान हो जाएगा. साथ ही मौजूदा निवेशकों की होल्डिंग 10 गुना बढ़ जाएगी. कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलना नहीं की है.
1:10 में होगा स्टॉक स्प्लिट
कंपनी के बोर्ड ने 28 अप्रैल की बैठक में 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास 10 रुपये फेस वैल्यू का 1 शेयर है, तो वह अब 1-1 रुपये के 10 शेयरों में बदल जाएगा. हालांकि, इससे निवेश की कुल वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
ऑथराइज्ड कैपिटल बढ़ाने का भी फैसला
कंपनी ने अपनी ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल (Authorized Capital) को 55 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 65 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है. यह बदलाव नए शेयर स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. इसके लिए कंपनी अपने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA) में भी संशोधन करेगी, जिसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
क्या काम करती है कंपनी?
दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लुधियाना की एक जानी-मानी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है. यह अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग, स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी ने 28 अक्टूबर 2024 को शेयर बाजार में एंट्री की थी.
शेयर का हाल
हाल ही में कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हर शेयर का मौजूदा भाव 86.01 रुपये है. पिछले 5 दिनों में इसमें 8.41% और एक महीने में 55.47% की तेजी आई है. वहीं, पिछले 6 महीने में 42.59% की गिरावट दर्ज की गई है.
क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?
स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट प्रक्रिया है जिसमें कंपनी अपने शेयरों को छोटे हिस्सों में बांट देती है. इससे शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और कीमत कम हो जाती है, जिससे ज्यादा निवेशक इसमें निवेश कर पाते हैं. यह कदम शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने में भी मदद करता है.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
Ethanol Fuel Policy का असर: सरकार के नए नियमों से चमकेंगे ये 3 शेयर! रखें स्टॉक्स पर नजर
