Ethanol Fuel Policy का असर: सरकार के नए नियमों से चमकेंगे ये 3 शेयर! रखें स्टॉक्स पर नजर
सरकार का E85 और E100 जैसे हाई एथेनॉल फ्यूल को बढ़ावा देने का कदम शुगर और एथेनॉल कंपनियों के लिए लंबी अवधि में बड़ा पॉजिटिव साबित हो सकता है. Balrampur Chini, EID Parry और Dalmia Bharat Sugar जैसे स्टॉक्स को फायदा हो सकता है.
Ethanol Stocks : भारत सरकार ने मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को NHAI ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया, जिसमें E85 (85 प्रतिशत इथेनॉल+ पेट्रोल) और E100 जैसे ईंधन को शामिल करने का प्रस्ताव है. इस कदम से इथेनॉल वैल्यू चेन से जुड़ी कंपनियों में हलचल देखने को मिल सकती है. ऐसे में निवेशकों की नजर इन तीन शेयरों पर बनी हुई है.
Balrampur Chini Mills
- Balrampur Chini Mills देश की बड़ी शुगर कंपनियों में से एक है, जिसने समय रहते शुगर से आगे बढ़कर डिस्टिलरी और को-जनरेशन बिजनेस में भी विस्तार किया है. कंपनी की केन क्रशिंग क्षमता 80,000 टन प्रति दिन है, जबकि डिस्टिलरी क्षमता 1,050 KL प्रति दिन और को-जनरेशन क्षमता 175.7 MW है.
- शेयर में गुरुवार को तेजी देखने को मिली और यह करीब 2.13 प्रतिशत बढ़कर 521.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.56 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन तिमाही आधार पर शेयर करीब 24 प्रतिशत चढ़ चुका है.
- कंपनी का मार्केट कैप 10,522.63 करोड़ रुपये है. Q3FY26 में कंपनी ने 1,463.65 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 113.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 211.37 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया.
EID Parry
- EID Parry इथेनॉल ब्लेंडिंग स्पेस में मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी है और सरकार के 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट को ध्यान में रखते हुए इसने अपनी डिस्टिलरी क्षमता बढ़ाई है. कंपनी के पास साउथ इंडिया में 6 शुगर मिल्स हैं, जिनकी कुल क्षमता 40,800 TCD है, साथ ही 140 MW पावर जनरेशन और 582 KLPD डिस्टिलरी क्षमता है.
- शेयर गुरुवार को करीब 0.81 प्रतिशत बढ़कर 844 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि पिछले तीन महीनों में इसमें 8.57 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन सालाना आधार पर इसमें हल्की बढ़त बनी हुई है.
- कंपनी का मार्केट कैप 15,016.95 करोड़ रुपये है. Q3FY26 में कंपनी ने 10,375.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 232.15 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 894.58 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया.
Dalmia Bharat Sugar and Industries
- Dalmia Bharat Sugar & Industries एक इंटीग्रेटेड शुगर कंपनी है, जो शुगर, इथेनॉल और पावर जनरेशन तीनों सेगमेंट में काम करती है. कंपनी की मौजूदगी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में है और यह इथेनॉल प्रोडक्शन में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
- शेयर में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 5.19 प्रतिशत बढ़कर 397.5 रुपये पर पहुंच गया. पिछले तीन महीनों में यह शेयर करीब 44 प्रतिशत चढ़ चुका है.
- कंपनी का मार्केट कैप 3,217.34 करोड़ रुपये है. Q3FY26 में कंपनी ने 726.44 करोड़ रुपये का रेवेन्यू, 69.77 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 138.17 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया.
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AMC स्टॉक्स होंगे अगले मल्टीबैगर? बढ़ रहा इस थीम का क्रेज, रखें इन 8 शेयरों पर नजर
NSDL का बड़ा धमाका! Q4 रिजल्ट्स के बाद फोकस में स्टॉक, 200% डिविडेंड का ऐलान; रखें शेयरों पर नजर
इस शेयर में तूफानी तेजी जारी! एक महीने में 66% की आई रैली; मिला डिविडेंड का गिफ्ट; रडार पर रखें स्टॉक
