सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाकर 50% किया; होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर को मिलेगी राहत

सरकार ने कमर्शियल LPG आवंटन को 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिलेगी. यह फैसला घरेलू उत्पादन में सुधार और सप्लाई स्थिति सामान्य होने के बाद लिया गया है. सरकार के अनुसार LPG की सप्लाई अब स्थिर है और कहीं भी कमी नहीं है. साथ ही PNG अपनाने को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि भविष्य में LPG पर निर्भरता कम हो सके.

एलपीजी सिलेंडर Image Credit: tv9 bharatvarsh

Commercial LPG Allocation India: ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच होटल, रेस्टोरेंट और फूड सेक्टर के लिए राहत भरी खबर आई है. सरकार ने कमर्शियल LPG के आवंटन में 20 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है. अब इसे 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है. यह फैसला घरेलू उत्पादन में सुधार और सप्लाई स्थिति के सामान्य होने के बाद लिया गया है. सरकार के अनुसार, अब देश में LPG की सप्लाई स्थिर है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है.

किन सेक्टरों को मिलेगा फायदा

कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ने से होटल और फूड इंडस्ट्री को राहत मिलेगी और कारोबार पर पड़ा दबाव कम होगा. इस बढ़े हुए आवंटन का फायदा कई प्रमुख सेक्टरों को मिलेगा, जैसे:

  • होटल और रेस्टोरेंट
  • इंडस्ट्रियल कैंटीन
  • फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स
  • कम्युनिटी किचन
  • सब्सिडी वाले फूड आउटलेट

पहले क्यों कम हुई थी सप्लाई

पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के कारण भारत में एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी. इस दौरान सरकार ने घरेलू रसोई गैस की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल LPG की सप्लाई में कटौती कर दी थी. अब स्थिति सुधरने पर सप्लाई को धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर लाया जा रहा है.

PNG को बढ़ावा दे रही सरकार

सरकार कमर्शियल उपयोगकर्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है. राज्यों से कहा गया है कि वे City Gas Distribution नेटवर्क के लिए जरूरी मंजूरी तेजी से दें, ताकि भविष्य में LPG पर निर्भरता कम हो सके.

बाजार में घबराहट कम

सरकारी बयान के अनुसार, LPG की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है. कहीं भी सिलेंडर की कमी की सूचना नहीं है. साथ ही, पैनिक बुकिंग में कमी आई है. लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर गैस स्टॉक न करें और होम डिलीवरी का उपयोग करें. सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 3,500 से ज्यादा छापे मारे हैं, जिनमें करीब 1,400 LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं. राज्यों में कंट्रोल रूम और जिला स्तर की मॉनिटरिंग कमेटियां भी बनाई गई हैं.

अन्य जरूरी कदम

सरकार ने सप्लाई सुधारने के लिए कई और कदम उठाए हैं:

  • घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाया गया
  • बुकिंग अंतराल तय किया गया
  • केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति दी गई
  • रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते इन 5 शेयरों पर रहेगी पैनी नजर, मिल रहा बोनस और स्प्लिट का फायदा! देखें पूरी लिस्ट

Latest Stories

WITT Summit 2026: PM मोदी से लेकर कई राज्यों के CM होंगे शामिल, क्रिकेट और राजनीति समेत तमाम विषयों पर होगी चर्चा

यूपी-Delhi समेत कई राज्यों में ठंड की वापसी! बारिश-आंधी-ओलों से गिरा पारा, जानें 3 दिन का मौसम अपडेट

मौसम का महाअलर्ट! UP से दिल्ली तक बारिश-आंधी का दौर जारी, कई राज्यों में गिरा पारा

TV9 के WITT Summit 2026 में शामिल होंगे एमपी-राजस्थान समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्री; ‘India & The World’ पर पेश करेंगे अपना विजन

WITT Summit 2026 में PM मोदी का मुख्य भाषण ‘भारत और विश्व’ के लिए तय करेगा संवाद की दिशा, जुटेंगी दिग्गज हस्तियां

रजाई-स्वेटर रखने में जल्दी तो नहीं कर दी! अगले 3 दिनों तक UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी और ओले का अलर्ट