धुरंधर 2 ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, एक दिन की कमाई में बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे; जानें तीसरे दिन का कलेक्शन
डे 3 पर फिल्म ने देशभर में 17,799 शोज के साथ शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk की लाइव डेटा के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 97.52 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 323.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 384.46 करोड़ रुपये हो चुका है.
Dhurandhar 2 box office collection day 3: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. ऑस्ट्रेलिया में जहां फिल्म ने एक दिन में 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया, वहीं भारत में भी तीसरे दिन फिल्म की कमाई जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है.
तीसरे दिन भारत में कितनी हुई कमाई?
तीसरे दिन यानी डे 3 पर फिल्म ने देशभर में 17,799 शोज के साथ शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk की लाइव डेटा के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 97.52 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 323.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 384.46 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि फाइनल आंकड़े अभी आना बाकी हैं, इसलिए इसमें और बढ़ोतरी संभव है.
ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास
PINKVILLA की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 1 मिलियन से ज्यादा की कमाई कर दी, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार हुआ है. शनिवार को फिल्म ने करीब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 11.5 लाख का कलेक्शन किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के नाम था, जिसने एक दिन में ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 8 लाख कमाए थे.
फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में एक ही दिन में 50,000 से ज्यादा टिकट बेच दिए, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले कोई भी भारतीय फिल्म 40,000 टिकट के आंकड़े तक नहीं पहुंची थी.
2 दिन में ₹200 करोड़ पार
फिल्म ने जहां पहले दिन 102.55 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी. दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ पहुंच गया. दूसरे दिन कलेक्शन में 21.3 फिसदी की गिरावट देखी गई, जो इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद सामान्य मानी जाती है.
पठान, जवान और एनिमल से कितना आगे?
जहां पठान ने दूसरे दिन 70.50 करोड़ कमाए और कुल 127.50 करोड़ नेट तक पहुंची. वहीं जवान का दो दिन का नेट 128.23 करोड़ रहा. एनिमल ने भी दो दिन में 130.07 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.
इसे भी पढ़ें- 1 से 5 साल के लिए FD कहां कराएं? स्मॉल फाइनेंस, प्राइवेट या सरकारी बैंक, जानें कौन दे रहा बेहतर रिटर्न
Latest Stories
Flipkart कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2025 के लिए मिलेगा 105 फीसदी बोनस
IPL vs PSL: प्राइज मनी से लेकर खिलाड़ियों की सैलरी तक, जानें क्यों IPL है पैसों की असली बादशाह लीग?
अमेरिका ने दी छूट, भारत समेत एशिया की रिफाइनरियां फिर खरीद सकती हैं ईरानी तेल: रिपोर्ट
