अधिग्रहण की खबर से गरमाया ये स्टॉक! एक हफ्ते से शेयरों में खूब हलचल, अब क्या सोमवार को दिखेगी रैली?

18 मार्च के कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 5.12 रुपये यानी 2.64 प्रतिशत बढ़कर 199.20 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 5 फीसदी भाग चुका है. साल 2026 में अब तक यह शेयर 30 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे चुका है, जिससे यह निवेशकों के बीच फोकस में है.

अधिग्रहण के बाद फोकस में स्टॉक. Image Credit: Canva

हेल्थकेयर सेक्टर का शेयर Park Medi World Limited सोमवार, 23 मार्च को निवेशकों के रडार पर रहने वाला है. कंपनी ने SVPD Healthcare Private Limited में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जिसके बाद यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बन गई है. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. बीते एक हफ्ते से इस स्टॉक में खूब हलचल देखने को मिली है. अब देखना होगा कि क्या इस अधिग्रहण के बाद कंपनी के शेयरों में सोमवार को रैली आती है या नहीं?

सोर्स-NSE

क्या है पूरा मामला?

Park Medi World ने दिसंबर 2025 में करीब 245 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील के जरिए KP Institute of Medical Sciences (KPIMS), आगरा को खरीदने का ऐलान किया था. यह अधिग्रहण दो कंपनियों SVPD Healthcare और KPS Wellness Private Limited के जरिए किया जा रहा है. कंपनी पहले ही KPS Wellness का अधिग्रहण 30 जनवरी 2026 को पूरा कर चुकी थी और अब SVPD Healthcare का अधिग्रहण भी पूरा हो गया है, जिससे KPIMS पर पूरी पकड़ बन गई है.

मार्केट परफॉर्मेंस

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 5.12 रुपये यानी 2.64 प्रतिशत बढ़कर 199.20 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 5 फीसदी भाग चुका है. साल 2026 में अब तक यह शेयर 30 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे चुका है, जिससे यह निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है.

स्ट्रैटेजिक एक्सपेंशन पर फोकस

KPIMS के अधिग्रहण के जरिए Park Medi World उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहता है. कंपनी का लक्ष्य क्लिनिकल सेवाओं को बेहतर बनाना, ऑपरेशन एफिशिएंसी बढ़ाना और बेड ऑक्यूपेंसी को सुधारना है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित गुप्ता के अनुसार, यह डील नॉर्थ इंडिया में विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे कंपनी की ऑपरेशनल और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस मजबूत होगी.

आगे की योजना

Park Group इस समय 14 अस्पतालों के साथ करीब 3,250 बेड्स ऑपरेट कर रहा है. कंपनी का लक्ष्य मार्च 2028 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 5,260 बेड्स तक पहुंचाने का है. हाल के अधिग्रहणों के जरिए कंपनी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR में तेजी से विस्तार किया है. करीब 810 नए बेड्स जोड़कर कंपनी अपने नेटवर्क को और मजबूत कर रही है.

इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.