Monsoon Alert; मौसम का बदला मिजाज! दिल्ली पहुंचा मानसून, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. IMD ने गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है.
Weather Update: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. गुरुवार को मानसून ने गुजरात के कुछ और हिस्सों, उत्तर प्रदेश के शेष इलाकों, पूरी दिल्ली, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की है. इसी बीच उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके असर से अगले पांच दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव रहने की संभावना है.
इन राज्यों में होगी भारी से बेहद भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 2 से 5 जुलाई के बीच दक्षिण गुजरात और कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है. वहीं 2 से 4 जुलाई के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ, 3 और 4 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा तथा 3 से 5 जुलाई के बीच मध्य महाराष्ट्र में भी अत्यधिक बारिश की संभावना है.
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 2 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 3 से 5 जुलाई के बीच भी हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग तीव्रता की बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई राज्यों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली और संचार लाइनों को नुकसान पहुंचने, कच्चे मकानों को क्षति और फसलों पर असर पड़ने की आशंका है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें- नई EPF Scheme में क्या मिला नया? PF के कौन-से बदले नियम और किसे होगा फायदा? जानें पूरी डिटेल
Latest Stories
कहां छाएंगे काले बादल, कहां बरसेंगे मेघ? दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम
IMD Weather Alert: दिल्ली में कब बरसेंगे बादल? यूपी-बिहार समेत कई राज्यों पर IMD का बड़ा अपडेट
