दिल्ली-NCR वालों को मिलेगी गर्मी से राहत! IMD का येलो अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर के लिए 7, 8 और 9 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर के लिए 7, 8 और 9 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

इन जिलों में है येलो अलर्ट

आईएमडी के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य, नई दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम लगभग एक जैसा रहेगा. 8 जुलाई को भी हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं 9 जुलाई को सुबह और दोपहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा रात में फिर हल्की बारिश होने का अनुमान है.

मानसून पर बड़ा अपडेट

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 7 जुलाई को गुजरात के शेष हिस्सों और राजस्थान व हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़त बना ली है. अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर अरब सागर के बाकी हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे देश में मानसून एक्टिव हो जाएगा.

देश के दूसरे हिस्सों में भी अलर्ट

आईएमडी ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में 7 जुलाई को तथा सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 13 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम सिस्टम क्या कहती है?

आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना डिप्रेशन कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है, जो अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ते हुए और कमजोर होगा. इसके अलावा मानसूनी ट्रफ, ऑफ-शोर ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है, जिसकी वजह से उत्तर और पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- BSE के शेयर धड़ाम, NSE का IPO दे रहा झटका; जेफरीज ने बता दिया दोनों एक्सचेंज में बेस्ट कौन

Latest Stories

कहीं भारी बारिश, कहीं उमस का कहर! यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक, जानें 7 दिनों का अपडेट

भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार UN के कंज्यूमर प्रोटेक्शन सेशन का करेगा अध्यक्षता; जानें डिटेल

लिखने का है हुनर, तो Netflix दे रहा मौका, लॉन्च किया NextGen India Writers’ Program; मिलेगी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मेंटरशिप

मानसून ने पकड़ी रफ्तार! दिल्ली, यूपी समेत इन 5 राज्यों में होगी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का भी अलर्ट

Monsoon Alert; मौसम का बदला मिजाज! दिल्ली पहुंचा मानसून, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

कहां छाएंगे काले बादल, कहां बरसेंगे मेघ? दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट