लिखने का है हुनर, तो Netflix दे रहा मौका, लॉन्च किया NextGen India Writers’ Program; मिलेगी इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मेंटरशिप
नेटफ्लिक्स ने भारत में पहली बार NextGen India Writers' Program लॉन्च किया है. यह पहल 3 साल तक के अनुभव वाले उभरते स्क्रीनराइटर्स के लिए है. चुने गए प्रतिभागियों को 2 महीने तक मेंटरशिप, वर्कशॉप और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मार्गदर्शन मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 1 सितंबर तक खुली रहेगी.
NextGen India Writers Program: अगर आप कहानी, वेब सीरीज या स्क्रीनप्ले लिखने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए नेटफ्लिक्स बड़ा मौका दे रहा है. OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने भारत में पहली बार NextGen India Writers’ Program लॉन्च किया है. इस पहल का मकसद नए और उभरते स्क्रीनराइटर्स को पहचानना, उन्हें ट्रेनिंग देना और उनकी कहानियों को प्रोफेशनल लेवल तक पहुंचाने में मदद करना है.
कौन कर सकता है आवेदन?
Netflix ने बताया कि यह प्रोग्राम उन लेखकों के लिए है, जिनके पास 3 साल तक का प्रोफेशनल राइटिंग अनुभव है. भारत इस पहल की मेजबानी करने वाला फ्रांस और नीदरलैंड के बाद तीसरा देश बन गया है.
क्या मिलेगा इस प्रोग्राम में?
चुने गए प्रतिभागियों को 2 महीने के हाइब्रिड प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा. इस दौरान उन्हें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मेंटरशिप, वर्कशॉप और गाइडेंस मिलेगी. साथ ही उन्हें अपनी कहानी को एक प्रोफेशनल सीरीज बाइबिल के रूप में तैयार करना भी सिखाया जाएगा, ताकि उसे वेब सीरीज के रूप में विकसित किया जा सके.
Netflix ने क्या कहा?
Netflix India की Vice President मोनिका शेरगिल ने कहा कि हर बेहतरीन कहानी की शुरुआत एक लेखक से होती है. भारत में ऐसे कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जिनके पास शानदार कहानियां हैं, लेकिन उन्हें अब तक सही मंच नहीं मिला. यह प्रोग्राम ऐसे ही नए टैलेंट को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है.
उन्होंने कहा कि Netflix का मानना है कि भारतीय मनोरंजन जगत का अगला दौर नए नजरिए और अलग सोच रखने वाले कहानीकारों के दम पर आगे बढ़ेगा.
पहले भी नए टैलेंट को दे चुका है मौका
Netflix ने कहा कि यह पहल नए क्रिएटिव टैलेंट को बढ़ावा देने की उसकी स्ट्रेटजी का हिस्सा है. इससे पहले The Railway Men और आने वाली सीरीज Operation Safed Sagar जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नए रचनात्मक प्रतिभाओं को मौका दिया गया है.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Netflix NextGen India Writers’ Program के लिए आवेदन 1 जुलाई से 1 सितंबर तक किए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Manipal Hospitals IPO: ₹8,000 करोड़ जुटाएगी कंपनी, जुलाई के आखिर तक हो सकता है मार्केट डेब्यू
Latest Stories
17 जुलाई से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; जानें रूट, स्पीड और खास फीचर्स
दिल्ली में अभी और सताएगी गर्मी! इस दिन से बदलेगा मौसम; UP, पंजाब समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी
दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, UP-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अगले 7 दिन का मौसम अपडेट
