TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

विदेश यात्रा का सपना होगा पूरा! इन 58 देशों में बगैर वीजा के होगी भारतीयों की एंट्री, देखें पूरी सूची

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत का पासपोर्ट एक स्थान गिरकर 81वें पायदान पर पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय नागरिक अब भी 58 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं. देखेंं सभी देशों की सूची.

बिना वीजा के यात्रा Image Credit: @Money9live

Visa Free Countries For Indian: वीजा के झंझटों से छुटकारा पाकर किसी देश में बिना वीजा यात्रा करना हर किसी का सपना होता है. लंबे-चौड़े कागजी काम और इंतजार की प्रक्रिया को देखते हुए वीजा-फ्री यात्रा किसी भी यात्री के लिए एक बड़ी सहूलियत है. कई बार लोगों का मन किसी दूसरे देश जाने का होता है लेकिन इन्हीं तमाम झंझटों के कारण वह अपने मन को मार देते हैं. लेकिन यह सुविधा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास कौन से देश का पासपोर्ट है.

2025 में गिरा भारत का पासपोर्ट रैंक

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट रैंक एक स्थान नीचे गिरकर 81वें नंबर पर आ चुका है. साल 2024 में यह 80वें पायदान पर था. इस रैंकिंग के आधार पर भारतीय पासपोर्ट धारकों को दुनिया के केवल कुछ ही देशों में वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है. हालांकि भारतीय नागरिकों को अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप जैसे लोकप्रिय देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है. लेकिन इससे इतर, 58 ऐसे देश हैं जहां पर बिना वीजा के जा सकते हैं या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पा सकते हैं.

इन देशों में बिना वीजा जा सकते हैं भारतीय नागरिक

इन देशों में कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी शामिल हैं जैसे इंडोनेशिया और मॉरीशस. वहीं कुछ कम पहचाने गए देश भी इस सूची में शामिल हैं जहां कुदरती खुबसूरती, कई तरह की संस्कृतियां और रोमांच का अनुभव किया जा सकता है. इनमें लाओस, फिजी, मेडागास्कर जैसे नाम शामिल हैं. अफ्रीका महाद्वीप के कुछ देश जैसे केन्या और जिम्बाब्वे भी इस सूची में हैं, जो अपनी वाइल्ड लाइफ और प्रकृति के लिए फेमस हैं. वहीं ओशिनिया क्षेत्र में फिजी, माइक्रोनेशिया, पलाऊ आइलैंड, वनुआतू जैसे देश भी भारतीयों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देते हैं. आइए आपको बताते हैं कि वीजा फ्री देशों की सूची में कौन-कौन से देश हैं.

वीजा-फ्री यात्रा वाले देशों की पूरी सूची

  1. अंगोला
  2. बारबाडोस
  3. भूटान
  4. बोलीविया
  5. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
  6. बुरुंडी
  7. कंबोडिया
  8. केप वर्डे आइलैंड्स
  9. कोमोरोस आइलैंड्स
  10. कुक आइलैंड्स
  11. जिबूती
  12. डोमिनिका
  13. इथियोपिया
  14. फिजी
  15. ग्रेनेडा
  16. गिनी-बिसाऊ
  17. हैती
  18. इंडोनेशिया
  19. ईरान
  20. जमैका
  21. जॉर्डन
  22. कजाकिस्तान
  23. केन्या
  24. किरिबाती
  25. लाओस
  26. मकाओ (चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र)
  27. मेडागास्कर
  28. मलेशिया
  29. मालदीव
  30. मार्शल आइलैंड्स
  31. मॉरीशस
  32. माइक्रोनेशिया
  33. मंगोलिया
  34. मोंटेसेराट
  35. मोजाम्बिक
  36. म्यांमार
  37. नामीबिया
  38. नेपाल
  39. नियू
  40. पलाऊ आइलैंड्स
  41. क़तर
  42. रवांडा
  43. समोआ
  44. सेनेगल
  45. सेशेल्स
  46. सिएरा लियोन
  47. सोमालिया
  48. श्रीलंका
  49. सेंट किट्स एंड नेविस
  50. सेंट लूसिया
  51. सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडाइन्स
  52. तंजानिया
  53. थाईलैंड
  54. तिमोर-लेस्ते
  55. त्रिनिदाद और टोबैगो
  56. तुवालु
  57. वनुआतू
  58. जिम्बाब्वे

ये भी पढ़ें- गर्मियों में रेलवे की सौगात, यात्रियों के लिए 14,587 ‘Summer Special’ ट्रेन ट्रिप्स का किया ऐलान